28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा के लिए लेट हो रहा था छात्र, लगाया ऐसा जुगाड़, जानकर घूम जाएगा दिमाग, देखें वीडियो

Maharashtra Panchgani : छात्र अपने दोस्त से मिलने के लिए सतारा के पहाड़ी क्षेत्र में गया था, जहां उसे बोर्ड परीक्षा के बारे में पता चला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 16 Feb 2025, 12:13 PM IST

satara student paragliding

Maharashtra Board Board Exam : देशभर में ट्रैफिक एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आजकल सड़कों पर लोगों से ज्यादा गाड़ियों की भीड़ नजर आती है। अधिकतर लोग अपने निजी वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या रोजमर्रा की बात हो गई है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक छात्र ने ऐसा अनोखा जुगाड़ लगाया है कि उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

परीक्षा के दौरान देर न हो जाए, इसके लिए छात्र-छात्राएं बाइक, साइकल, बस से स्कूल या कॉलेज जाते हैं लेकिन महाराष्ट्र के सतारा के पासारानी गांव का एक छात्र जाम से बचने के लिए पैराग्लाइडिंग करते हुए बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा। बताया जाता है कि समर्थ महानगाडे नाम के छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो रही थी। उसके पास सिर्फ 15 से 20 मिनट बचे थे। इस दौरान रास्ते में भारी यातायात रहता है और जाम के कारण समय पर केंद्र पर पहुंचना संभव नहीं था। ऐेसे में एडवेंतर स्पोट्र्स एक्सपर्ट गोविंद येवाले मदद के लिए आगे आ गए। उन्होंने पैराग्लाइडिंग करते हुए समर्थ को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े-HSC SSC Exam: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल हुई तो खैर नही! स्कूल और शिक्षक पर गिरेगी गाज

बताया जा रहा है कि छात्र को यह नहीं पता था कि उसकी आज परीक्षा है, इसलिए वह अपने दोस्त से मिलने के लिए सतारा के पहाड़ी क्षेत्र पंचगनी (Panchgani) में गया था और जब उसे परीक्षा के बारे में पता चला तो तब तक देर हो चुकी थी। सड़क मार्ग से जाने में उसे पौना घंटा का समय लगता, इसलिए उसके सामने पैराग्लाइडिंग ही एकमात्र विकल्प था। ऐसे में वह पैरा ग्लाइडिंग करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा।

बता दें कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से 18 मार्च तक राज्यभर में 3,373 परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च तक 5,130 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग