मुंबई

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र में मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं को अर्धनग्न घुमाने के मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

Women Assault Case: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में महिलाओं से कथित बदसलूकी और अर्धनग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
May 16, 2026
महाराष्ट्र वायरल वीडियो में महिलाओं को अर्धनग्न घुमाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Temple Dispute: महाराष्ट्र के उल्हासनगर के विट्ठल वाडी इलाके से एक बहुत शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के साथ हैवानियत की गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ महिलाएं मारपीट का शिकार होती दिखाई दे रही हैं। इस मामले में आरोप है कि उनके कपड़े उतारकर उन्हें अर्धनग्न किया गया, बाल काटे गए और चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें

बॉयफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमिका ने वायरल कर दी खुद की प्राइवेट वीडियो, लड़के पर पॉक्सो केस दर्ज

मंदिर में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद

उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले के अनुसार यह पूरा विवाद एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच मंदिर में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ था। दोनों परिवारों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन बाद में यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला ने ऐसा मोड़ ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबर अपडेट की जा रही है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: पाक आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर छापेमारी, 40 से ज्यादा ठिकानों पर रेड
Also Read
View All