मुजफ्फरनगर

एनकाउंटर के डर से तीन बदमाशों ने किया सरेंडर

पुलिस के सामने कसम खाते हुए बोले- अब ईमानदारी से पैसा कमाकर करेंगे परिवार का पालन-पोषण

2 min read

मुजफ्फरनगर.यूपी पुलिस के मिशन एनकाउंटर से अपराधियों के होसले पस्त हो गए हैं। एक के बाद एक लगातार हो रहे एनकाउंटर से बदमाश पुलिस से खौफ खाने लगे हैं। इसका दूसरा उदहारण भी मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल में उस समय देखने को मिला जब थाना क्षेत्र के तीन कुख्यात बदमाशों ने थाना चरथावल में पहुंचकर अपराध से तौबा करने की कसम खाते हुए सरेंडर कर दिया। इन तीनों बदमाशों के नाम नसीम, मुबारिक और अहसान हैं, जो थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रह चुके हैं। साथ ही साथ लूट चोरी और गोकशी के मामले में कई कई बार जेल भी जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

यहां कुछ ज्वेलर्स आतंकियों की कर रहे मदद, एनआईए ने दूसरी बार मारा छापा

दरअसल मुजफ्फरनगर में लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच हो रही मुठभेड़ की घटनाओं से अपराधी खौफजदा हैं। इसके चलते रविवार को नामचीन अपराधी रहे नसीम, मुबारिक और अहसान चरथावल थाने पहुंच गए। जहां तीनों ने अपराध से तौबा करते हुए पुलिस को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में अपराध को मुक्त करने में तीनों पुलिस के सहयोगी भी बनेंगे। साथ ही साथ ईमानदारी से पैसा कमाकर अपने घर परिवार का पालन पोषण भी करेंगे।

गौरतलब है कि तीनों थाने के हिस्ट्रीशीटर रह चुके हैं और लूट, चोरी सहित गोकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल इन तीनों के खिलाफ थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं था, मगर पुलिस की रडार पर तीनों जरूर थे, जिसको देखते हुए तीनों ने थाने आकर अपना स्पष्टीकरण दिया और बताया कि अब भविष्य में भी कोई अपराधिक वारदातों में शामिल नहीं रहेंगे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गांव के जिम्मेदार लोगों के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाल वाहिनी की टक्कर
Published on:
19 Feb 2018 12:35 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो