3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरमीडिएट की परीक्षा देने घर निकले छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

पेपर खराब होने के कारण आत्महत्या की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Feb 2018, 11:47 AM IST

hapur

हापुड़. इंटरमीडिएट के एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर टंगा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि छात्र सुबह से ही घर से लापता था। देर शाम छात्र का शव गांव के पास अपने ही खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। छात्र अफरोज के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पेपर खराब होने के कारण छात्र ने आत्महत्या की है। छात्र का शव की पेड़ पर लटके होने के की सूचना मिलते ही उसके घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- एक मां अपनी बेटी का शव लिए दर-दर भटक रही, पंचायत के डर से कब्रिस्तान में नहीं मिल रही जगह, देखें वीडियो-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर का रहने वाला अफरोज सिंभावली के आरआरएस कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था, जिसका आज एग्जाम भी था। बताया जा रहा है कि अफरोज सुबह अपने घर से साइकिल लेकर निकला था। जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी ढूंढने पर अफरोज की साइकिल एक ट्यूबवेल के पास मिली। वहीं उसका शव ट्यूबवेल से 200 मीटर दूर खेत में पेड़ पर टंगा मिला।

यह भी पढ़ें- मुंबई से महिला वकील को पार्टी के बहाने बुलाया और फिर सात दिन तक किया ये गंदा काम

वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और ना ही अफरोज ने अन्य किसी परेशानी के बारे में घर में बताया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अफरोज की मौत पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश के बाद इस प्रोफेसर का वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो-