14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाल वाहिनी की टक्कर

एक जने की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Accident

Accident

दंतौर-पूगल सड़क पर शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली व स्कूल बस में टक्कर होने से ट्रेक्टर ट्रॉली पलटा खा गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

दंतौर प्रशिक्षु थानाधिकारी चन्द्रभान चोटिया ने बताया कि शनिवार सुबह दंतौर के एक निजी स्कूल की बस 66 आरडी से बच्चों को लेकर दंतौर आ रही थी। कुम्हारवाला से एक ट्रैक्टर ट्रॉली नलकूप का सामान लेकर 22 एसएमडी जा रही थी।

दंतौर पूगल सड़क पर तीन पीआरएम में पीर की दरगाह के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बस व ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गए। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जाकर तीन चार पलटे खाकर गिर गई तथा ट्रैक्टर चालक व ट्रॉली में बैठे दो अन्य जने नीचे दब गए। ट्रॉली के नीचे दबे दोनों को मामूली चोट आई।

जबकि ट्रैक्टर चालक 22 एसएमडी निवासी किसनलाल पुत्र भादरराम बावरी के सिर में चोट लगी। उसे दंतौर में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।