मुजफ्फरनगर

सेक्‍स रैकैट चलाता था यह भाजपा नेता, भेजा गया जेल

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 7 मार्च को किया था पॉश कॉलोनी में कोचिंग की आड़ में चल रहे सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़
2 min read
bjp leader

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में जहां सोमवार को योगी सरकार को एक साल पूरा हो गया और भाजपा सरकार एक साल पूरा होने पर अपने किए गए कार्यों को बताकर जश्न मना रही थी, वहीं मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता पर सैक्स रैकेट में संलिप्तता का आरोप है। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कोचिंग की आड़ में चल रहा था गंदा काम

दरअसल, पिछले दिनों पुलिस ने जनपद की एक पॉश कॉलोनी में स्थित एक मकान पर छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक युवती समेत तीन लोग मौके से गिरफ्तार हुए थे। तब इस मामले में भाजपा नेता का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद इस नेता ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर एसएसपी पर उगाही का आरोप लगाते हुए कई पोस्ट डाली थीं।

7 मार्च को पुलिस ने पकड़ा था सेक्‍स रैकेट

मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी गांधी कॉलोनी का है। वहां पुलिस ने 7 मार्च को एक मकान में छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस मकान से पुलिस ने एक युवती व दो युवकों सुरेश और गोपाल को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी ने पुलिस पर दबाव बनाकर सैक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी और युवती समेत तीनों लोगों को जेल भेज दिया था। तभी से जितेंद्र चौधरी ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उसने सोशल मीडिया पर एसएसपी और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर पोस्ट डाली थीं। इतना ही इन पोस्‍ट में उसने कई भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया थ्‍ज्ञा।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, आरोपी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं

इसके बाद पुलिस ने इस सेक्स रैकेट की गंभीरता से जांच की तो इस जितेंद्र चौधरी की भी रैकेट में संलिप्ता पाई गई। इसके चलते सोमवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट एसीजीएम थर्ड ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वयं को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताता है और उसने शहर में कई स्थानों पर अपने होर्डिंग भी लगवाए हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने एक सेक्‍स रैकेट का खुलासा किया था। इसमें भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी की संलिप्‍तता पाई गई है। सबूत इकट्ठा करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि आरोपी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद शहर में लगे होर्डिंग कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।

Updated on:
20 Mar 2018 10:11 am
Published on:
20 Mar 2018 10:03 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी