मुजफ्फरनगर

भाजपा विधायक ने फिर दिया घटिया बयान, इस बार अपनी पत्नी को भी लपेटा

खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिया विवादित बयान
2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। दरअसल, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शिव चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए भाजपा के विधायक विक्रम सैनी भी पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर अपने बड़बोलेपन की इंतेहा कर ऐसा डर्टी बयान दिया, जिसे सुनकर आप भी शर्मिदा हो जाएंगे।

दरअसल मंच से बोलते हुए भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के एक स्लोगन 'हम दो हमारे दो' पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम दो हमारे दो हमने तो मान लिया, लेकिन हमारे बहुत से लोग तो एक पर ही अटक गए हैं। हम दो हमारे एक.. और कहीं हम दो हमारे 18... और कहीं हम पांच हमारे पच्चीस... तो नियम कानून सभी के लिए होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब तक नियम कानून नहीं बनता तब तक हिंदू भाइयों तुम्हें छूट है। इतने रुकना मत... कानून बनेगा तो सभी के लिए बनेगा। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने मंच से सरेआम बोलते हुए कहा कि जब मेरे 2 बच्चे पैदा हो गए तो घरवाली कहने लगी कि तीसरा बच्चा नहीं।

मैं कहने लगा ... (गाली देते हुए) अभी चार-पांच होंगे, तू तो ठाड़ी है मैं भले ही हल्का हूं। अब इस भाजपा विधायक के डर्टी बयान को सुनने के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा विधायक विक्रम सैनी मंच पर खुलेआम भारत माता की दुहाई भले ही देते हों, लेकिन उनके इन शब्दों से साथ महसूस किया जा सकता है कि महिलाओं का वह कितना सम्मान करते होंगे। क्योंकि जो व्यक्ति खुले मंच से अपनी पत्नी को गाली दे रहा है। वह देश की अन्य महिलाओं का क्या सम्मान कर पाएगा।

Published on:
24 Feb 2018 11:49 am
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी