मुजफ्फरनगर

मुर्गी को लेकर निकल आए लाठी-डंडे और फिर बह गया खून, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का मामला

less than 1 minute read
Hen
मुर्गी को लेकर निकल आए लाठी-डंडे और फिर बह गया खून, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में सोमवार को मुर्गी की हत्या को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ि‍त पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

मुर्गी की हत्‍या का लगाया आरोप

मामला भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का है। वहां महराज पक्ष ने शहजाद पक्ष पर अपनी मुर्गी की हत्या का आरोप लगाते हुए उससे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते यह कहासुनी संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस संघर्ष में मेहराज पक्ष व शहजाद पक्ष सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया। दिलशाद का कहना है कि कई दिन से उनकी मुर्गियां मारी जा रही हैं। मुर्गियों को सरताज परिवार के द्वारा मारा जा रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है। वहीं सरताज पक्ष का आरोप है कि उन पर मुर्गी मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई है। एसपी देहात आलोक वर्मा का कहना है क‍ि घटना की तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Updated on:
20 Nov 2018 12:22 pm
Published on:
20 Nov 2018 09:31 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा