मुजफ्फरनगर

पत्नी से मिलने पहुंचे युवक ने तहसील में ही काट काट ली अपनी गर्दन, जानिये फिर क्या हुआ

खतौली तहसील में हुआ पति पत्नी में विवाद के बाद हंगामा
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 11:59 AM IST
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. खतौली तहसील में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने वकील के चैम्बर की खिड़की तोड़कर उसके कांच से अपना गला रेत लिया। गला कटने से घायल व्यक्ति खून से लथपथ हालात में चैम्बर के अंदर ही गिर गया, जिसे गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक शराब के नशे में था, जो अपनी पत्नी से तहसील में मिलने आया था और किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया।

दरअसल मामला खतौली तहसील परिसर का है। जहां खतौली के पास के ही गांव भूड़ निवासी सुरेश की पत्नी तहसील में माली का काम करती है। जहां सुरेश शराब के नशे में अपनी पत्नी से मिलने तहसील परिसर में पहुंचा था। यहां किसी बात को लेकर सुरेश की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई और सुरेश ने वकील के चैम्बर की खिड़की के शीशे को तोड़कर अपना गला रेत लिया। इससे सुरेश पूरी तरह खून से लथपथ हो गया और बेहोशी की हालत में चैम्बर के अंदर ही गिर गया। इसके बाद वकीलों ने अन्य लोगों की मदद से उसे खतौली सीएचसी भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- नव विवाहित जोड़ों ने एक दूजे से ऐसे किया प्यार का इजहार, जिसे सुनकर हंस-हंसकर आप हो जाएंगे लोट-पोट

इधर पुलिस को सूचना के बाद देरी से पहुंचने पर नाराज लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद घायल अवस्था में व्यक्ति को सीएचसी खतौली में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ताजमहल पर आजम के इस बयान से खुश हो जाएंगे भाजपा नेता और हिंदू संगठन, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

Published on: