नागौर

रिश्तों का खून : भाई ने ही ढाई लाख में कर दिया बहन का सौदा, उड़ीसा से राजस्थान लाकर बेचा, फिर अधेड़ से शादी रचाई

Brother Sold His Sister For Money: पीड़िता करीब दो महीने पहले उड़ीसा के बरगढ़ से लापता होकर पहले जोधपुर पहुंची और वहां से बड़ीखाटू आ गई। लापता होने के बाद उसके परिजनों ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 11:19 AM IST
Feature image

Nagaur News: दो महीने पहले उड़ीसा के बरगढ़ से लापता नाबालिग एक अधेड़ से विवाह के बंटू कस्बे में मिली।धन में बांध दी गई। इसके पीछे ढाई लाख रुपए में सौदा होना सामने आया है। नाबालिग नागौर जिले के बड़ीखा पुलिस ने दस्तयाब कर इसे बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) को सौंप दिया है। उड़ीसा पुलिस उसे लेने आएगी।

सूत्रों के अनुसार बालिका की उम्र करीब सोलह साल है। बुधवार को चाइल्ड हैल्पलाइन पर इसके संबंध में शिकायत मिली थी। पीड़िता ने फोन पर बताया कि उसका अपहरण करके यहां लाया गया, फिर उसे ढाई लाख रुपए में बेचकर उसकी शादी करा दी गई। शादी के बाद से उसे बंधक बनाया हुआ है।

इस पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामदयाल मांजू ने सीडब्लूसी के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी को जानकारी दी। सोनी ने सिकाऊ एएसपी नूर मोहमद से बालिका को दस्तयाब करने को कहा। एएसपी के निर्देश पर बड़ीखाटू थाना प्रभारी दिलीप सहल ने टीम के साथ एक घर में दबिश देकर बालिका को दस्तयाब किया। बाद में उसे सीडब्लूसी को सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता करीब दो महीने पहले उड़ीसा के बरगढ़ से लापता होकर पहले जोधपुर पहुंची और वहां से बड़ीखाटू आ गई। लापता होने के बाद उसके परिजनों ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी।

बताया जाता है कि रिश्ते का भाई ही उसे जोधपुर लाया और बड़ी खाटू में रहने वाले एक परिवार के चालीस साल की उम्र के आदमी से उसका विवाह करा दिया। इसके बदले उसे ढाई लाख रुपए की रकम दी गई। नाबालिग से विवाह भी कराया और फोटो भी खींचे गए। उससे कुछ सादे कागज पर दस्तखत कराने के बाद धमकाया कि किसी को रकम लेने, बलात्कार आदि की झूठी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगी।

अचानक पहुंची पुलिस…

बालिका के अपहरण और बेचे जाने की सूचना एसपी नारायण टोगस के पास पहुंचने पर उन्होंने भी एएसपी सुमित कुमार व एएसपी नूर मोहमद (सिकाऊ) को बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिए।

इधर, सीडब्लूसी के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने पुलिस अधिकारियों से बालिका को दस्तयाब कर उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। बड़ीखाटू थाना प्रभारी दिलीप सहल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में हल्ला मच गया। उड़ीसा पुलिस के आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

इनका कहना

प्रारंभिक जांच में बालिका को ढाई लाख रुपए के बेचे जाने की बात सामने आई है। उड़ीसा पुलिस को सूचित कर दिया है। बालिका का अपहरण हुआ या बरगला कर यहां लाकर बेची गई, यह सब पुलिस की जांच में सामने आएगा।

डॉ मनोज सोनी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, नागौर।

इस संबंध में जानकारी मिलते ही बड़ीखाटू थाना प्रभारी को निर्देश देकर बालिका को दस्तयाब किया। उसे बेचकर यह शादी कराई गई या उसका अपहरण हुआ, यह जांच का विषय है।

नूर मोहमद, एएसपी सिकाऊ नागौर

Updated on:
13 Feb 2025, 11:19 AM IST
Published on: