नागौर

Rajasthan: पानी लील गया 4 जिंदगी, मामा को बचाने गए भांजे और भाई की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

Horrific Tragedy: नागौर जिले में दर्दनाक हादसे में फार्म पौंड में डूबने से दो भाइयों और उनके भांजे की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई। तीनों युवक एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में समा गए।

2 min read
Apr 28, 2026
मृतकों की फोटो: पत्रिका

4 People Drowned And Died: नागौर के मेड़ता उपखण्ड के ग्राम हरसोलाव में सोमवार को खेत में बने फार्म पौंड (डिग्गी) में डूबने से दो भाई और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोटन थाना पुलिस के अनुसार गुर्जरों की ढाणी निवासी मनीष पुत्र पुखराज गुर्जर (19), उसका भाई रविन्द्र (16) और भांजा यशपाल पुत्र सुगनाराम गुर्जर (15) सोमवार दोपहर करीब 1 बजे खेत पर पौंड में लगे तिरपाल व पाइप को ठीक करने गए थे। शाम को पांच बजे के करीब तिरपाल ठीक करते समय मनीष का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया।

ये भी पढ़ें

सवाई माधोपुर: बजरी माफिया की खुलेआम चुनौती, ट्रैक्टर पर स्टंट का वीडियो वायरल
फोटो: पत्रिका

मनीष को डूबता देख रविन्द्र और यशपाल उसे बचाने के लिए रस्सी के सहारे पौंड में उतरे, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आने और रस्सी टूटने के कारण तीनों ही गहरे पानी में डूब गए।

सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। परिजन तत्काल उन्हें लेकर गोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोटने थाने से हेड कांस्टेबल मनफूलराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शवों का गोटन सीएचसी की मोर्चरी पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिए। परिजनों ने तीनों शवों का अंतिम संस्कर कर दिया। मृतक मनीष के पिता पुखराज गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू की है।

इधर, लाडनूं में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

लाडनूं शहर के मगरा बास के दुर्जनसर तालाब में सोमवार दोपहर में तालाब में डूबने से एक आठ वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई।

फोटो: पत्रिका

पुलिस के अनुसार बालक महादेव (8) पुत्र आनंद सोनगरा दोपहर में अपनी बहन मानसी और रुद्रा के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह खेलता हुआ तालाब के पास पहुंचा और नहाने के लिए तालाब में कूद गया।

वापस बाहर नहीं आने पर दोनों बहने घबरा गई। उन्होंने घर पहुंचकर दादी भंवरी देवी को जानकारी दी। दादी कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। वहां तालाब किनारे महादेव के कपड़े पड़े मिले। लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला।

पुलिस को सूचना देने पर लाडनूं थाने से एएसआई नाथूराम कुराड़ा और एसआई राजेंद्र गिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराक भंवरसिंह राजावत और लक्ष्मण परिहार को मौके पर बुलाया। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कक्षा 4 का छात्र

महादेव निजी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता था और परिवार में इकलौता पुत्र था। पिता आनंद सोनगरा अजमेर विद्युत वितरण निगम में लाइनमैन हैं।

ये भी पढ़ें

अलवर की जीवनदायिनी रूपारेल नदी का ड्रोन सर्वे पूरा, 7 विभागों की बैठक में DPR पर मंथन आज; जल्द हटेंगे अतिक्रमण
Published on:
28 Apr 2026 08:06 am
Also Read
View All