राष्ट्रीय

LoC पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना की फायरिंग के बाद लौटा वापस

LoC Drone Activity: पुंछ के मेंढर सेक्टर में LoC पार कर एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। भारतीय सेना ने ड्रोन पर 9 राउंड फायर किए, जिसके बाद वह वापस PoK की ओर लौट गया।
2 min read
Jun 09, 2026
Army Opens Fire At Pakistani Drone Along LoC In Poonch
LoC Alert: प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो सोर्स आईएएनएस)

Army Opens Fire At Pakistani Drone Along LoC In Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर लौट गया। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।

यह घटना पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके में हुई थी। यहां भारतीय सेना की सीमा चौकियों के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन कुछ देर तक भारतीय क्षेत्र में उड़ता रहा, जिसके बाद सुरक्षा बल सतर्क हो गए और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

देर रात दिखाई दिया ड्रोन

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात सेना के जवानों ने बालाकोट क्षेत्र में कुछ चौकियों के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा। ड्रोन की पहचान पाकिस्तानी ड्रोन के रूप में की गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। सेना ने स्थिति का आकलन करने के बाद ड्रोन को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

सेना ने चलाईं 9 गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए करीब नौ राउंड फायर किए। हालांकि ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था जिसके कारण उसे निशाना बनाना संभव नहीं हो सका। फायरिंग के बाद ड्रोन कुछ समय तक इलाके में मंडराता रहा और फिर वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ लौट गया।

स्मार्ट बॉर्डर सिस्टम पर सरकार का फोकस

केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए स्मार्ट बॉर्डर सिस्टम पर तेजी से काम कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में घुसपैठ की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना और सीमाओं की निगरानी को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाना है। ऐसे में पुंछ में सामने आई ड्रोन घुसपैठ की घटना सीमा सुरक्षा के लिए तकनीकी निगरानी की बढ़ती जरूरत को भी रेखांकित करती है।

AI और ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी

सरकार सीमा क्षेत्रों में ड्रोन, स्मार्ट फेंसिंग, थर्मल कैमरे और एआई आधारित निगरानी तकनीकों का दायरा बढ़ा रही है। इन सिस्टम्स की मदद से संदिग्ध गतिविधियों का जल्द पता लगाकर सुरक्षा बल तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे।

Updated on:
09 Jun 2026 05:47 pm
Published on:
09 Jun 2026 05:15 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान