9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mamata Banerjee: कोलकाता में ममता बनर्जी के घर पहुंची CID, खुद दिल्ली में सोनिया गांधी से कर रहीं मुलाकात

CID At Mamata Banerjee House: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी में टूट और विभिन्न मामलों की जांच के बीच CID की टीम कोलकाता स्थित उनके आवास पहुंची। ममता बनर्जी खुद दिल्ली दौरे पर हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 09, 2026

Mamata Banerjee latest news

ममता बनर्जी के घर पहुंची CID(फोटो-ANI)

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी में टूट के बीच जांच एजेंसियां भी अलग-अलग मामले की जांच कर रही है। एक मामले की जांच के सिलसिले में CID की एक टीम कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास पर पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बनर्जी को एक नोटिस देने के सिलसिले में सीआईडी की टीम पहुंची है। हालांकि अभिषेक बनर्जी की गैरमौजूदगी में पार्टी ने टीम को घर में नहीं घुसने दिया। जांच टीम को अभिषेक के आने के बाद जांच करने के लिए कहा गया। आपको बता दें कि यह पता पार्टी कार्यालय का भी है। ममता बनर्जी अभी दिल्ली में हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रही हैं।

किस मामले में पहुंची टीम?


आपको बगता दें कि अभिषेक बनर्जी द्वारा फर्जी साइन कराने के मामले में CID जांच कर रही है। पार्टी के बागी विधायकों ने स्पीकर को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड पर तैयार किए गए उस प्रस्ताव में फर्जी साइन किए गए थे, जिसमें शोभनदेव को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की बात कही गई थी। उनका दावा था कि इन कथित नकली हस्ताक्षरों के पीछे अभिषेक बनर्जी की भूमिका है। मीडिया जानकरी के अनुसार CID अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के नोटिस के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने बताया था कि संबंधित विधायकों के हस्ताक्षर 30बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित टीएमसी के केंद्रीय कार्यालय में इकट्ठे किए गए थे। यह कार्यालय ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास परिसर के भीतर ही मौजूद है।

ममता बनर्जी दिल्ली में मौजूद


फिलहाल ममता बनर्जी कोलकाता में मौजूद नहीं हैं बल्कि दिल्ली में हैं। आज सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात हो रही है। एक दिन पहले ही ममता बनर्जी 'INDIA' ब्लॉक की मीटिंग के लिए बंगाल से कोलकाता पहुंची थीं। मीटिंग के दौरान कांग्रेस नेताओं से उनकी मुलाकात की फोटो और वीडियो खूब चर्चा में रहीं। सोनिया गांधी के साथ गले मिलते हुए ममता बनर्जी की फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज ममता बनर्जी सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास 10 जनाथ पहुंची।

कांग्रेस नेता ममता बनर्जी पर हमलावर


आपको बता दें कि 'INDIA' ब्लॉक की मीटिंग के एक दिन बाद ही कांग्रेस के कई नेता ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि टीएमसी में टूट का कारण भी माता बनर्जी ही हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ममता बनर्जी के कारण ही नितीश कुमार 'INDIA' ब्लॉक से बाहर हो गए और पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने में आसानी हुई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जो भी पार्टी छोड़ रहे हैं, उन्होंने ममता बनर्जी से ही यह सीखा है। ममता बनर्जी ने भी पहले कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर अपने में मिलाया था।

बीजेपी ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर CID टीम के पहुंचने पर बीजेपी नेता का भी बयान सामने आया है। BJP सांसद मनोज टिग्गा ने कहा कि पिछले 15 सालों में हुए सभी गलत कामों का केंद्र पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही रही हैं। चाहे वो बड़े घोटाले हों, शिक्षा घोटाला हो या कोई भर्ती प्रक्रिया में घालमेल, केंद्र ममता बनर्जी रहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।