9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC Crisis: टीएमसी में टूट पर अब कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर ही खड़े किये सवाल, पूर्व सांसद ने कहा-‘दीदी ने भी यही रास्ता अपनाया था’

Congress On TMC Split: तृणमूल कांग्रेस में सांसदों की टूट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। टीएमसी नेताओं ने बीजेपी में जाने वाले सांसदों पर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं अधीर रंजन चौधरी और उदित राज ने ममता बनर्जी को ही जिम्मेदार ठहराया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 09, 2026

congress question mamata banerjee over party crisis

TMC Crisis: कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर उठाये सवाल(फोटो-IANS)

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की पार्टी में सांसदों की टूट अब खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी नेता ने भी इस बात को मान लिया है कि पार्टी के कुछ सांसद बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। टीएमसी नेता और सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस करके उन सभी सांसदों पर हमला बोला। दोनों नेताओं के तरफ से कहा गया कि जो भी सांसद बीजेपी में जा रहे हैं उन्होंने अपना राजनीतिक नैतिकता खो दी है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोला। लेकन साथ ही अब ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से ममता बनर्जी को घेरते कहा गया कि ममता बनर्जी ने भी पहले यही रास्ता अपनाया था।

पूर्व सांसद ने उठाये सवाल


ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि TMC जब सत्ता में आयी थी तब उनकी भी यही रणनीति थी। उनकी रणनीति हमारे विधायकों से लेकर चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों तक सभी को अपनी पार्टी में शामिल करने की थी, ताकि कांग्रेस को खत्म करके उसके सदस्यों को अपने साथ मिला सकें। आगे उन्होंने कहा कि टीएमसी में जाने वालों उस समय बगल की तरक्की की बात कह रहे थे। अब फिर से यही हो रहा है। अब वो टीएमसी से बीजेपी में जा रहे हैं और अब वे वही पुरानी बातें दोहरा रहे हैं। बस इस बार वे बंगाल की तरक्की को देश की तरक्की से जोड़ रहे हैं। बागी सांसदों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो अब बजे जा रहे हैं, उन्होंने यह तरीका ममता बनर्जी और उनकी पार्टी से ही सीखे थे।

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी उठाये सवाल


कांग्रेस नेता उदित राज ने एक कदम आगे जाते हुए यह कह दिया कि अगर बीजेपी आज सत्ता में है तो उसका कारण ममता बनर्जी ही हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी पहले ही बंट चुकी है। कई विधायक और सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। अब क्या बचा है? इसके लिए ममता दीदी खुद जिम्मेदार हैं। अगर ममता दीदी ने नीतीश कुमार को 'INDIA' ब्लॉक का कोऑर्डिनेटर बनने दिया होता, तो BJP की सीटें 125-150 के आसपास ही सीमित रह जातीं। लेकिन '400 पार' के लगातार नारों ने एक मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाई और BJP को 25-30 अतिरिक्त सीटें हासिल करने में मदद की, खासकर बिहार में नीतीश कुमार के गठबंधन के समर्थन से। उन्होंने कहा कि अगर BJP अकेले चुनाव लड़ती, तो उसे ये सीटें नहीं मिलतीं।

एक दिन पहले सोनिया गांधी स मिली थीं गले


आपको बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली में 'INDIA' ब्लॉक के नेताओं की मीटिंग हुई थी। जिसमें कांग्रेस, टीएमसी सहित 23 पार्टियां शामिल हुई थीं। इस मीटिंग से कई वीडियो और फोटो भी सामने आई। जिसमें ममता बनर्जी कांग्रेस नेताओं से मिल रही हैं। खासकर उनकी और सोनिया गांधी की गले लगते हुए फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन एक दिन बाद ही कांग्रेस पार्टी ममता बनर्जी पर जमकर हमले कर रही है।