राष्ट्रीय

असम में होगा कैबिनेट विस्तार, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखें लिस्ट

Himanta Biswa Sarma: असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 5 जून को बड़ा कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। नए और अनुभवी चेहरों को जगह देकर बीजेपी ने क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

2 min read
Expansion in Assam
हिमंता बिस्वा सरमा(फोटो-IANS)

Assam Cabinet Expansion: असम की राजनीति में 5 जून का दिन काफी अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। इस विस्तार के तहत 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:45 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा चल रही थी और अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है।

देखें लिस्ट

क्रमांकनाम
1श्री अश्विनी राय सरकार
2श्री अशोक सिंघल
3श्री बिमल बोरा
4श्री बिस्वजीत दैमरी
5श्री जयंत मल्लबरुआ
6श्री कौशिक राय
7श्री केशब महंत
8श्री कृष्णेंदु पाल
9श्रीमती नीलिमा देवी
10श्री पिजूष हजारिका
11डॉ. रणोज पेगू
12श्री सुशांत बरगोहाई

नए और पुराने चेहरों को मौका

इस बार की मंत्री लिस्ट पर नजर डालें तो साफ दिखाई देता है कि बीजेपी ने अनुभव और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। पार्टी ने जहां कुछ नए चेहरों को मौका दिया है, वहीं कई अनुभवी नेताओं पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। कई ऐसे विधायक हैं जो पहली बार मंत्री बनेंगे।

पहली बार मंत्री बनेंगे कई विधायक


गोलकगंज विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए अश्विनी राय सरकार के लिए यह खास मौका है। वह पहली बार मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पार्टी ने उन्हें नई पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में आगे बढ़ाया है। बीजेपी के भीतर उन्हें एक उभरते हुए चेहरे के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में कैबिनेट में उनकी एंट्री को संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं ढेकियाजुली से विधायक अशोक सिंघल को एक बार फिर मंत्री परिषद में जगह मिली है। पिछले कई वर्षों से वह राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीतने वाले बिमल बोरा भी मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।

क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों पर भी नजर


मंत्रिमंडल के गठन में सिर्फ राजनीतिक अनुभव ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है। राज्य के विभिन्न इलाकों और समुदायों को शामिल कर सरकार ने व्यापक संतुलन बनाने का प्रयास किया है। लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी एनडीए सरकार के लिए यह पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार है।

Updated on:
04 Jun 2026 08:49 pm
Published on:
04 Jun 2026 08:43 pm