राष्ट्रीय

BJP के ‘बंगाल गुड बाय’ पोस्ट से गरमाई सियासत, TMC का आरोप – बंगाल की संस्कृति को मिटाने की कोशिश

सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई बंगाल की सियासत, TMC ने BJP पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश है।

2 min read
Apr 28, 2026
Feature image
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (ANI)

Bengal Election: कोलकाता में चुनावी माहौल के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासत को और गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को लेकर साझा किए गए 'बंगाल गुड बाय' (Bengal Good Bye) पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। TMC का आरोप है कि यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की पहचान को कमजोर करने की कोशिश है।

TMC का आरोप, बंगाल को तोड़ने की कोशिश

TMC ने साफ कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल को एक अलग पहचान के तौर पर नहीं देखना चाहती, बल्कि उसे 'एक जैसा बनाने' की कोशिश कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP का मकसद राज्य की सांस्कृतिक विविधता को खत्म करना है। TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 'बंगाल गुड बाय ' (Bengal Good Bye' सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि बंगाल की संस्कृति पर हमला है। पार्टी ने इसे बंगाल विरोधी मानसिकता बताया।

गुड बाय का मतलब क्या है? TMC की नाराजगी

TMC ने अपने पोस्ट में इस नारे का विस्तार से मतलब समझाने की कोशिश की। पार्टी ने कहा कि इसका अर्थ सिर्फ मुख्यमंत्री या सरकार से विदाई नहीं, बल्कि पूरे बंगाल से जुड़ी पहचान को मिटाने जैसा है। TMC के अनुसार यह संदेश बंगाल की भाषा, संस्कृति, इतिहास, साहित्य, प्रतीक, भोजन और परंपराओं को अलविदा कहने जैसा है। पार्टी ने कहा कि यह राज्य की आत्मा को खत्म करने की सोच को दर्शाता है।

बंगाल की पहचान मिटाने नहीं देंगे

TMC ने BJP पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी बंगाल पर शासन नहीं करना चाहती, बल्कि उसे बदलना चाहती है। TMC के मुताबिक, BJP चाहती है कि बंगाल की अलग पहचान खत्म होकर एक समान और केंद्रीकृत पहचान बन जाए, जिसमें राज्य की विविधता की कोई जगह न हो। TMC ने चेतावनी दी कि बंगाल के लोग अपनी पहचान को मिटाने नहीं देंगे और इस तरह की राजनीति का विरोध करेंगे।

BJP और TMC की टक्कर तेज

इस चुनाव में TMC लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं BJP पिछले चुनाव में 77 सीटें जीतने के बाद इस बार मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग अब सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक तीखा होता जा रहा है।

चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी गर्मी

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

Published on:
28 Apr 2026 01:30 pm
Also Read
View All