राष्ट्रीय

Bihar Election Exit Polls: बिहार में नहीं बदलेगी सरकार, NDA को स्पष्ट बहुमत

Exit Poll Bihar 2025: बिहार में दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण के लिए करीब 65 प्रतिशत और दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई।
2 min read
Nov 11, 2025
Exit poll bihar
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल आए सामने

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग हुई। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 14 नवंबर को ही पता चलेगा, लेकिन इसके पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए है। अभी तक आए चार एग्जिट पोलों में एनडीए की सरकार साफ बनती हुई दिख रही है। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए का अच्छा प्रदर्शन रहेगा, ऐसा एग्जिट पोल बता रहे है। हालांकि बिहार चुनावों में नये नाम के तौर पर उभरे प्रशांत किशोर एग्जिट पोल में अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं। उनकी सीटों की संख्या दो अंकों में भी पहुंचती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

एग्जिट पोल के नतीजे ये हैं

एग्जिट पोलNDAमहागठबंधनअन्य
JVC Polls 135-15088-1033-6
मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS)147-16760- 702-10
People's Insight133-15975-1013-6
People's Pulse133-15975-1012-11
पोल डायरी184-20932-491-5
टाइम्स नाउ143955
न्यूज 24152847
रुद्र रिसर्च140-15284-973-6
चाणक्य130-138100-1083-5

पहले चरण में हुआ 65 प्रतिशत मतदान

बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को करीब 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जो कि 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान किशनगंज में 76.26%, कटिहार में 75.23%, पूर्णिया में 73.79% और सुपौल में 70.69% दर्ज किया गया।

2020 में किसने कितनी सीटें जीती

पार्टीकितनी सीटों पर चुनाव लड़ीजीत
राजद14475
बीजेपी11074
जेडीयू11543
कांग्रेस7019
CPI (ML)1912
वीआईपी134
HAM74
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी42
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया62

2015 में किसने कितनी सीटें जीती

पार्टीकितने सीटों पर चुनाव लड़ीजीत
राजद10180
जेडीयू10171
बीजेपी15753
कांग्रेस4127
भाकपा (माले)983
लोक जनशक्ति पार्टी422
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी232
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 211
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)60
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)320
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी880
Updated on:
11 Nov 2025 09:14 pm
Published on:
11 Nov 2025 06:47 pm
Also Read
View All