राष्ट्रीय

बेगूसराय गोलीकांडः 30 किमी तक खूनी खेल खेलने वाले संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर, CM बोले- एक-एक चीज की होगी जांच

Begusarai Mass Shooting: बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी मामले में अब पुलिस ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। एसपी ने संदिग्धों की तस्वीर जारी करते हुए बताया कि इस गोलीबारी में दो नहीं चार अपराधी शामिल थे।

2 min read
Bihar Police Released Picture of Four Suspects of Begusarai mass Shooting

Begusarai Mass Shooting: बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम हुई अंधाधूध गोलीबारी के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गए। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है। लेकिन पुलिस का हमलावरों तक पहुंचना अभी बाकी है। अब बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना में दो नहीं चार अपराधी शामिल थे।

बेगूसराय एसपी ने बुधवार को बताया कि अब तक हुई जांच में इस बात के साफ संकेत है कि इस घटना को अंजाम देने वाले एक बाइक पर सवार दो लोग नहीं बल्कि दो बाइक पर चार लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई गई हैं, जो सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी से मिले फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से चार संदिग्धों की तस्वीर निकाली गई है। जिन्हें पकड़ने में पुलिस का सहयोग करने की अपील जनता से की गई है।


इससे पहले इस अंधाधुंध फायरिंग के मामले में अब तक हुई जांच के बाद सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं पांच संदिग्ध लोगों में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, पूरे मामले की जांच के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फुटेज से कई तस्वीर निकाली गई हैं, जिन्हे आसपास के जिलों में भी पहचान के लिए भेजा गया है। वारदात को अंजाम देने वाले सभी युवा प्रतीत हो रहे हैं।


एसपी ने आगे कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है तथा जिला के बॉर्डर को भी सील कर जांच की जा रही है। इधर, घटना के दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम के भी स्थानों की जांच की गई जिसमे लापरवाही पाई गई। कर्तव्यहीनता के आरोप में गश्त टीम के प्रमुखों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा हाल के दिनों में जेल से छूटे लोगों की भी जांच की जा रही है।


इधर इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नीतीश कुमार ने कहा कि एक-एक चीज की जांच की जा रही है। हमने पुलिस अधिकारियों को सचेत किया है। बता दें कि मंगलवार शाम बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक पर सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 11 लोगों को गोली मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Published on:
14 Sept 2022 08:26 pm
Also Read
View All
20 हजार टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, आसान नहीं था होर्मुज स्ट्रेट पार करना, दुश्मन के रडार को दे दिया था चकमा

Paper Leak पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, पूछा- बार-बार क्यों हो रहा है छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?

NEET UG 2026 Paper Leak पर प्रियांक खरगे का बड़ा हमला, बोले- BJP-RSS ने बर्बाद किया छात्रों का भविष्य; धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

NEET Paper Leak Case: मनीषा मांधरे को 14 दिन की CBI हिरासत में भेजा गया, कोर्ट में खुले चौंकाने वाले राज!

18 महीने की बेटी के लिए मां बनी ऑटो ड्राइवर, अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने का सपना, संघर्ष और हौसले की ये कहानी आपको भावुक कर देगी