राष्ट्रीय

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने इस पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

Nitin Nabin Resigned: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
2 min read
Dec 16, 2025
nitin nabin, nitin nabin resigned,
नितिन नबीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा (Photo-IANS)

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नितिन नबीन नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीएम नीतीश कुमार को सौंप दिया है, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। 

सोमवार को संभाली जिम्मेदारी

बता दें कि बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन को रविवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। सोमवार को दिल्ली में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नबीन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

नितिन नबीन ने क्यों दिया इस्तीफा?

दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन के कंधों पर अब संगठन की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। इसलिए उन्होंने नीतीश सरकार में मंत्रिपरिषद पद से इस्तीफा दे दिया। अब नितिन नबीन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के कामों पर ध्यान देंगे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हुई तेज

वहीं नितिन नवीन के नीतीश सरकार में मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के बाद अब किसको यह जिम्मेदारी मिलती है, इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि सोमवार को बीजेपी ने दिलीप जायसवाल की जगह संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं। उन्होंने एक बार पटना पश्चिम से और चार बार बांकीपुर सीट से चुनाव जीता है। उनका जन्म 23 मई 1980 को रांची में हुआ। इनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी पटना पश्चिम से चार बार विधायक रहे थे।

2006 में जीता था पहला चुनाव

बता दें कि नितिन नबीन ने 2006 में पटना पश्चिम से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर सीट से लगातार जीत दर्ज की। बांकीपुर सीट को नितिन नबीन का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली थी। 

Updated on:
16 Dec 2025 05:12 pm
Published on:
16 Dec 2025 05:12 pm
Also Read
View All