राष्ट्रीय

कोरोना ने फिर बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई में टूटा 6 महीने का रिकॉर्ड

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर देश में चिंता बढ़ा दी है। खास तौर पर महानगरों में बीते 24 घंटे में दोगुना तक मामले बढ़े हैं। यही नहीं दिल्ली और मुंबई में बीते 6 महीनों का रिकॉर्ड भी टूट गया है तो डराने वाला है। मुंबई में जहां 24 घंटे में 757 मामले सामने आए हैं वहीं दिल्ली में 48 घंटों में कोरोना के मामले दोगुने हो गए हैं।
2 min read
Dec 25, 2021
Coronavirus Alert Delhi And Mumbai report new cases breaks six months record

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) अपने पैर पसार रहा है। खास तौर पर महानगरों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यही नहीं आकंड़ों के मुताबिक इन महानगरों में कोरोना ने पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। पिछले 24 घंटे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 757 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि इस दौरान 280 मरीज ठीक भी हुए। वहीं दिल्ली की बात करें तो बीते 48 घंटे में ही दैनिक मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना से जंग और ओमिक्रॉन की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में इसको लेकर पाबंदियां भी शुरू हो गई हैं। लेकिन दिल्ली और मुंबई अब भी डरा रहे हैं। हालांकि यहां भी सरकारें सख्त नजर आ रही है, लेकिन इसके बाद भी ताजा आंकड़े डराने वाले हैं।

यह भी पढ़ेँः Omicron के खतरे के बीच दिल्ली में Christmas की रौनक फीकी, घरों से कम निकले लोग

दिल्ली में दो दिन में दोगुना बढ़ोतरी

दिल्ली में कोरोना केस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। बीते 48 घंटे में ही रोजाना आ रहे मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं एक और मरीज की संक्रमण के चलते मौत हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 249 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 96 मरीजों को छुट्टी दी गई है।

एक महीने में 6 मौत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चलते इस महीने में छठवीं मौत हुई है। बीते गुरुवार को राजधानी में 125 लोग संक्रमित मिले थे लेकिन शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 180 तक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ेँः Omicron के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में दो दिन में लापरवाही पर वसूले 1.5 करोड़ रुपए, FIR भी हुईं दर्ज

मुंबई में 757 मामलों ने डराया


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 757 मामले सामने आए हैं। जो डराने वाले हैं। खास बात यह है कि आंकड़ा बीते 6 महीने सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 10 फीसदी मामलों में इजाफा हुआ है। हालांकि इस दौरान 280 मरीज ठीक भी हुए। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई है। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गई है, जबकि जान गंवाने वालों की तादाद 16,368 है।

Published on:
25 Dec 2021 09:35 pm
Also Read
View All
Bankipur Result: ‘किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे’, बांकीपुर से जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

लोकसभा में आज नया टैक्स बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बैंकिंग नियमों में भी होंगे बदलाव

‘सोनम वांगचुक को हिरासत में लेना जरूरी था’, अब अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, फैजान अंसारी ने क्यों दर्ज कराई शिकायत?

India Bangladesh Relations: हसीना के ‘कमबैक प्लान’ से ढाका में खलबली: भारत को दी चेतावनी, क्या बिगड़ेंगे पड़ोसी के रिश्ते?

बिहार राजनीति का बड़ा उलटफेर, 20 साल से जिस सीट पर था BJP का कब्जा, जानिए वहां प्रशांत किशोर ने कैसे पलटी बाजी