राष्ट्रीय

‘प्लीज मुझे जाने दो, मेरे तीन बच्चे हैं’, दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता ने रो-रोकर आरोपियों से लगाई थी गुहार

पीड़िता ने कहा कि आरोपियों के सामने मैं रोती रही, चिल्लाती रही और बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह दरिंदे नहीं रूके।
2 min read
Delhi Rape Case
दिल्ली रेप केस मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक प्राइवेट बस में दो दरिंदो ने एक 30 वर्षीय महिला का सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब घटना पर पीड़ित महिला का बयान आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह भाई के घर पर सामान शिफ्ट करने के बाद अपने घर की ओर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप
पर निजी बस आकर रुकी। समय पूछा तो बस में खड़े व्यक्ति ने अंदर बुला लिया। जैसे ही महिला चढ़ी, ड्राइवर ने बस बढ़ा दी। उस समय बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे।

चलती बस में हुई दरिंदगी

महिला ने कहा कि आरोपी कंडक्टर ने उसे पीछे धकेल दिया और चलती बस में उसके साथ दरिंदगी की। महिला ने कहा कि नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास बस रोकी भी गई। फिर आरोपी ड्राइवर ने उसके साथ ज्यादती की। महिला ने कहा, मैं रो-रोकर गुहार लगाती रही कि मेरी तीन बच्चियां घर पर इंतजार कर रही है। मैं कुछ एक्शन नहीं लूंगी। जो होना था हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा।

महिला ने आगे कहा कि इसके बाद खून से लथपथ हाल में उसने किसी तरह अपने मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो एक आरोपी उमेश मौके पर था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि रामेंद्र और उसके दो-तीन साथी वहां से भाग चुके थे, लेकिन बाद में दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बस भी जब्त कर ली गई है।

अस्पताल में कहा- पति बीमार है, घर जाना है

पीड़िता को पितमपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने भर्ती करने की सलाह दी, लेकिन महिला मानी नहीं। बोलीं, “पति बीमार हैं, छोटी बेटियां अकेली हैं, मैं घर जाना चाहती हूं।

मनीष सिसोदिया का बीजेपी सरकार पर हमला

इस घटना पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि “दिल्ली में एक और निर्भया कांड हो गया है। चलती बस में फिर से गैंगरेप!”सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के सारे इंजन ठप पड़ गए हैं। लड़कियां न स्कूलों में सुरक्षित हैं और न ही बसों में। उन्होंने इस घटना को 2012 के निर्भया कांड से जोड़ते हुए बीजेपी पर सवाल उठाए।

Updated on:
15 May 2026 09:28 am
Published on:
15 May 2026 09:28 am
Also Read
View All
इंडिगो फ्लाइट पर Lightning Strike, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

Delhi Protest: ‘जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे’, भारी प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुआ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप, वीडियो खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

CM विजय के 30 करोड़ की संपत्ति का खुलासा न करने से मतदाताओं के निर्णय पर क्या असर पड़ा होगा? मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

राहुल के FIR वाले बयान पर शिवराज का तंज, कहा- 99 चुनाव हार चुकें अब हार का शतक लगाने की है इच्छा