राष्ट्रीय

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने कहा- मुझे लगता है हालात जल्द बेहतर होंगे

Manipur 6 Nagas killed: नागा समुदाय के 6 लोगों की मौत पर पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान आया है। मणिपुर पिछले तीन साल से हिंसा की आग में जल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

less than 1 minute read
Jun 12, 2026
Former CM N. Biren Singh, Manipur
पूर्व CM एन. बीरेन सिंह, मणिपुर ( फोटो -IANS)

N Biren Singh reacted on deaths of six Naga people: मणिपुर फिर से धधक उठा है। पुलिस ने बीते दिनों 6 लापता नागा लोगों के शव बरामद किए। लेइलोन वाइफेई गांव से 13 मई, 2026 को कथित तौर पर ये सभी अगवा किए गए थे। इसके बाद पुलिस, CRPF और असम राइफल्स के लगभग 450 जवानों, स्निफर डॉग्स के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। नागा लोगों की मौत पर अब राज्य के पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान भी आया है।

मणिपुर के पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने कहा कि नए DG आ गए हैं और कानून-व्यवस्था जैसे कुछ विभाग किसी काबिल DG को सौंपे गए हैं, साथ ही दूसरी फोर्स के विभागों जैसे पोर्टफोलियो में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने CRPF और कोबरा टीमें भी भेजी हैं। भारत सरकार ने पहले ही भरोसा दिलाया था कि उग्रवादियों से निपटने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुझे लगता है कि हालात बेहतर होंगे।

गुरुवार को कुकी गांव पर उग्रवादियों का हमला

गुरुवार को मणिपुर के कामजोंग जिले के कुल्टुह कुकी गांव पर उग्रवादियों के हमले में 2 कुकी लोगों की मौत हो गई। उग्रवादियों ने कई घर भी जला दिए। ईस्टर्न कुकी चीफ्स एसोसिएशन ने मृतक लोगों की पहचान कुल्टुह चर्च के हेड डीकन लेटमिनलुन हाओकिप और चर्च के यूथ चेयरमैन लुनमिंथंग हाओकिप के तौर पर की।

Updated on:
12 Jun 2026 07:34 am
Published on:
12 Jun 2026 07:18 am