राष्ट्रीय

हॉर्मुज संकट के बीच अरविंद केजरीवाल का बयान, गैस-तेल को लेकर केंद्र को दिया सीधा सुझाव

वडोदरा में Arvind Kejriwal ने महंगाई और Petrol-Diesel कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा। रूस-ईरान से सस्ता तेल खरीदने की मांग और NEET छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा की अपील।
2 min read
May 25, 2026
Aap Convener Arvind kejriwal
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। ( फोटो: ANI)

Arvind Kejriwal Statement Fuel Price Hike: गुजरात के वडोदरा में रोडशो के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान हैं और सरकार को रूस-ईरान जैसे देशों से सस्ता तेल-गैस खरीदना चाहिए। केजरीवाल ने दावा किया कि कई जगहों पर डीजल की कमी और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। साथ ही उन्होंने NEET छात्रों के लिए परीक्षा के दिन मुफ्त बस सेवा देने की भी मांग की।

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, किसानों को परेशानी

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में किसानों को डीजल मिलने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मुताबिक, ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम जनता के साथ-साथ किसानों पर भी बड़ा असर डाला है।

रूस और ईरान से सस्ता तेल खरीदने की मांग

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि रूस और ईरान जैसे देशों से सस्ते दाम पर तेल और गैस खरीदा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि ये देश भारत को कम कीमत पर ऊर्जा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार उनसे खरीद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सस्ता तेल खरीदे तो देश के लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिल सकती है।

तेल कंपनियों ने बढ़ाए दाम, लेकिन सप्लाई पर सवाल नहीं

हाल ही में तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। रिपोर्ट के अनुसार 15, 19 और 23 मई को अलग-अलग चरणों में कीमतों में लगभग 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि तेल कंपनियों का कहना है कि देश में कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य है और रूस से आयात में कोई कमी नहीं आई है। साथ ही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

NEET छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा की मांग

वडोदरा दौरे के दौरान Arvind Kejriwal ने गुजरात सरकार से NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार ने परीक्षा के दिन छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। NEET-UG परीक्षा को लेकर हाल ही में पेपर लीक के आरोपों के बाद दोबारा परीक्षा की घोषणा की गई है। यह परीक्षा 21 जून को होने वाली है। देशभर में लाखों छात्र इसमें शामिल होंगे।

Updated on:
25 May 2026 02:28 am
Published on:
25 May 2026 02:28 am