राष्ट्रीय

भारत के पास 60 दिनों का तेल और नैचुरल गैस का है स्टॉक, 45 दिन का एलपीजी भी, सरकार ने दी जानकारी

Oil Stock In India: सरकार ने देश के लिए यह जानकारी जारी की है कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पीएम मोदी ने भी देशवाशियों से कई चीजों को लेकर संयम बरतने की अपील की है।
2 min read
May 11, 2026
Oil Status In India
AI Photo-ChatGpt

LPG Oil stock in india: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर दुनियाभर में देखा जा रहा है। दुनिया के एनर्जी बाजारों पर भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है और कई देश अपने यहां ईंधन की खपत कम करने के लिए कई कदम भी उठा रहे हैं। ऐसे माहौल में भारत सरकार भी जरुरी कदम उठा रही है। साथ ही समय-समय पर देश को अपडेट भी देती रहती है।

फिलहाल देश में किसी तरह की कमी की आशंका नहीं-सरकार


सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (IGoM) की पांचवीं बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें एनर्जी सुरक्षा, पेट्रोलियम प्रोडक्ट की उपलब्धता को लेकर डिटेल में चर्चा की गई। बैठक के बाद सरकार की ओर से साफ कहा गया कि फिलहाल देश में किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है।

देश के पास है जरुरी भंडार-सरकार


स्टॉक के बारे में जानकारी देते हुए सरकार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। सरकार के मुताबिक भारत के पास करीब 60 दिनों का कच्चा तेल और नैचुरल गैस का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि एलपीजी का भंडार लगभग 45 दिनों के है। सरकार ने यह भी बताया कि भारत की विदेशी मुद्रा स्थिति फिलहाल काफी मजबूत बनी हुई है। देश के पास 703 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है, जो किसी भी ग्लोबल आर्थिक दबाव से निपटने में देश की मदद करेगा।

पीएम मोदी ने देशवाशियों से की है अपील


दुनियाभर में चल रहे एनर्जी संकट के बीच पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील करते हुए कई चीजों में संयम बरतने की बात कही थी। पीएम ने अपील की है कि देशवाशी सोना न खरीदे, विदेश यात्रा कम करें, पेट्रोल कम जलाए। इसके साथ ही कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम से काम करवाने को भी कहा।

पीएम के अपील पर विपक्षी नेताओं का तंज


पीएम मोदी के अपील पर राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने तंज का है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से लगातार त्याग मांग रही है, लेकिन यह नहीं बता रही कि हालात इस मोड़ तक पहुंचे कैसे। वहीं सीपीआई नेता डी.राजा ने कहा कि पीएम मोदी कुछ भी बोल रहे हैं। जब लोगों के पास खाने को पैसे नहीं हैं तो सोना कहां से खरीदेंगे।

Updated on:
11 May 2026 08:37 pm
Published on:
11 May 2026 08:37 pm