राष्ट्रीय

Nitish Kumar Hijab Controversy: कांग्रेस के ये सीएम हटा चुके महिला का घूंघट, बुर्का विवाद के बाद वीडियो वायरल

Nitish Kumar Hijab Controversy: नीतीश कुमार के महिला का हिजाब हटाने पर विवाद होने के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला का घूंघट हटाते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2025, 1:25 PM IST
Nitish Kumar and Ashok Gehlot
नीतीश कुमार और अशोक गहलोत (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के बाद से बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर जमकर बिहार सरकार और सीएम नीतीश पर हमला बोल रहा है और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग भी उठा रही हैं। यह मामला सामने आने के बाद से नीतीश के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब किसी राज्य के सीएम ने सार्वजनिक रूप से किसी महिला के चेहरे से पर्दा हटाया हो। नीतीश से पहले कांग्रेस के ही एक सीएम एक कार्यक्रम के दौरान सबके समाने महिला का घूंघट हटा चुके हैं।

अशोक गहलोत का वीडियो वायरल

सीएम नीतीश ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 1,200 से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे थे। इसी दौरान एक हिजाब पहने एक महिला डॉक्टर भी नीतीश से पत्र लेने पहुंची। डॉक्टर को पत्र देने के बाद नीतीश ने उनके चेहरे से हिजाब नीचे खींच दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और बिहार सीएम की जमकर आलोचना होने लगी। विपक्ष इसे महिला सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा बताकर नीतीश के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का दावा भी करने लगा। लेकिन अब इसी बीच कांग्रेस सरकार में राजस्थान के सीएम रहे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

गहलोत ने हिंदू महिला का घूंघट हटाया

इस वीडियो में गहलोत एक कार्यक्रम के दौरान एक हिंदू महिला से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गहलोत महिला से बात करते हुए खुद अपने हाथों से उसका घूंघट हटा देते हैं। महिला का घूंघट हटाने के साथ ही गहलोत उसे यह भी कहते हैं कि घूंघट प्रथा अब खत्म हो चुकी है। यह वीडियो कुछ साल पुराने एक कार्यक्रम का है लेकिन नीतीश के हिजाब हटाने वाली घटना के बाद यह अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर पूछा सवाल

गहलोत का यह वायरल वीडियो यहीं खत्म नहीं होता बल्कि इसमें आगे गहलोत एक मुस्लिम महिला के साथ दिखाई देते हैं। वीडियो में मुस्लिम महिला बुर्का पहने होती है लेकिन गहलोत उसका बुर्का नहीं हटाते। गहलोत उससे बात करके आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी सदस्य राधिका खेड़ा ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते किया है। खेड़ा ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत से सवाल करते हुए लिखा, आपका और राहुल गांधी की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया कहां है। क्या आपके आलाकमान ने इसके लिए पूरे हिंदू समाज से माफी मांगी थी। क्या हिंदू महिलाओं का कोई अधिकार नहीं है।

Updated on:
17 Dec 2025, 1:25 PM IST
Published on: