राष्ट्रीय

केंद्रीय कैबिनेट बैठक में सदस्यों ने तालियां बजाकर PM मोदी को दिया सम्मान, विशेष प्रस्ताव किया पास

PM Modi ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर लगातार सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रचा, जिसके सम्मान में पूरी कैबिनेट ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2026, 2:42 PM IST
Longest Serving PM India
नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू का तोड़ा रिकॉर्ड (Photo-IANS)

Narendra Modi longest Serving Prime Minister: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 60 साल पुराना सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उन्होंने दफ्तर में 4,399 दिन पूरे कर इतिहास रच दिया। जैसे ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हुई, माहौल पूरी तरह बदल गया। सभी मंत्रियों ने अपनी सीट से खड़े होकर पीएम मोदी को 'स्टैंडिंग ओवेशन' दिया। पूरे कमरे में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इसी बैठक में मोदी के इस ऐतिहासिक सफर को सलाम करते हुए एक विशेष प्रस्ताव भी पास किया गया।

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी का किया सम्मान

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम मोदी के लिए एक प्रस्ताव पास किया। इसमें लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने के लिए उनकी तारीफ की गई। कैबिनेट के सभी सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए अपनी सीट से खड़े होकर पीएम मोदी का सम्मान किया। यह प्रस्ताव ठीक उसी दिन आया जब पीएम मोदी ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार कार्यकाल के मामले में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया

क्या था नेहरू का वो रिकॉर्ड जो अब टूट गया

अब तक भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम लगातार सबसे अधिक दिनों तक निर्वाचित पीएम रहने का रिकॉर्ड था। नेहरू ने कुल 4,398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश संभाला था। लेकिन बुधवार को पीएम मोदी ने 4,399वें दिन ऑफिस में कदम रखते ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खड़े होकर उनका अभिनंदन किया।

1947 से 1952 का वो पेंच, जिसे समझना जरूरी है

जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, जो कुल मिलाकर 14 साल से ज्यादा का वक्त है। लेकिन साल 1947 से 1952 के बीच वो अंतरिम सरकार के मुखिया थे, क्योंकि तब देश में आम चुनाव नहीं हुए थे। नेहरू पहली बार साल 1952 में चुनाव जीतकर आए थे और 27 मई 1964 को अपने निधन तक लगातार पद पर रहे। यही वजह है कि निर्वाचित कार्यकाल (Elected Tenure) के मामले में उनका लगातार रिकॉर्ड 4,398 दिनों का ही था, जिसे पीएम मोदी ने अब पार कर लिया है।

इंदिरा गांधी भी इस रेस में पिछड़ गईं

वहीं दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी कुल मिलाकर 14 साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहीं। लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था, बीच में उसमें ब्रेक आया था। इसी वजह से नरेंद्र मोदी अब बिना रुके, लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले देश के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

जानिए पीएम मोदी का कार्यकाल

  • 26 मई 2014- बीजेपी की बंपर जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 30 मई 2019- भारी बहुमत के साथ मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री चुने गए।
  • 9 जून 2024- लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालकर उन्होंने इतिहास दोहराया।
Updated on:
10 Jun 2026, 2:42 PM IST
Published on: