राष्ट्रीय

आर्टिकल 370 और तीन तलाक कानून का जिक्र, अश्विनी वैष्णव ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Prime Minister Narendra Modi ने 4,399 दिन पूरे कर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष प्रस्ताव पारित कर बधाई दी। कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया।

2 min read
Jun 10, 2026
Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Cabinet Meeting: भारत की राजनीति में बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 4,399 दिन पूरे करते ही देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 60 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विशेष प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी। जैसे ही कैबिनेट बैठक शुरू हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर माहौल विशेष हो गया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने अपनी सीटों से खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर- अश्विनी वैष्णव

कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने प्रस्ताव में पीएम मोदी द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की निरंतर सेवा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चर्चा की गई। अश्विनी वैष्णव ने गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय सुरक्षा और समावेशी विकास के लिए पीएम मोदी की नीतियों की प्रशंसा की। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि उनके नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक गरीब लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

ऐतिहासिक फैसलों का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बड़े निर्णय लिए। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाना। जीएसटी (GST) लागू करना जो कई सालों से सभी इकोनॉमिस्ट सभी इंडस्ट्रीज सभी पूरा देश एक मानता था कि एक यूनिफाइड टैक्स सिस्टम होना चाहिए। वन रैंक वन पेंशन लागू करना। गरीबों को 10% आरक्षण देना। तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाना। ऐसे अनेक बड़े फैसले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लिए गए हैं।'

गरीब, युवा और महिलाओं पर हुआ फोकस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'कैबिनेट ने भारत ने गरीब कल्याण को शासन के केंद्र में स्थापित किया है। पीछे की सरकारें गरीब कल्याण को एक नारा बनाकर रखती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब का केंद्र बनाया और 2014 में जब उन्होंने जिम्मेदारी ली थी तब उन्होंने स्पष्ट तौर पर ऐलान किया था कि मेरी सरकार गरीब कल्याण के प्रति समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री युवा शक्ति को भारत की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं और इसलिए प्रधानमंत्री ने कौशल विकास, स्टार्टअप इंडिया, इनोवेशन, डिजिटल इकॉनमी, स्पोर्ट्स, उद्यमिता और फिटनेस को बहुत एक एंफेसिस के साथ कई तरह के प्रोग्राम्स बनाए है।'

Updated on:
10 Jun 2026 04:33 pm
Published on:
10 Jun 2026 04:30 pm