राष्ट्रीय

भगवंत मान के पुलिस कमिश्नर और एसपी ने पैसे देकर हासिल की गलत फोरेंसिक रिपोर्ट- बीजेपी ने वीडियो दिखा कर लगाया आरोप

Punjab CM Bhagwant Mann Video: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के क​थित विवादित वीडियो को लेकर मामला गर्मा गया है। समाज और अकाल तख्त गुस्से में है तो भाजपा ने मान व आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
2 min read
• •
Jun 24, 2026
Teachers Salary Hike in Punjab
पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo: IANS)

Bhagwant Mann Video Sikh Community Dispute: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक कथित वीडियो को लेकर विवाद हो गया है। इस वीडियो में भगवंत मान को कथित तौर पर गुरु साहिबान के पवित्र स्वरूप पर शराब की कुछ बूंदें छिड़कते हुए दिखाया गया है। वीडियो से सिक्खों की भावनाएं आहत हुई हैं और अकाल तख्त साहिब ने किसी भी सिक्ख के भगवंत मान से संबंध नहीं रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और सीएम मान पर निशाना साधा है।

बीजेपी ने उठाए सवाल

दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अकाल तख्त साहब के आदेश के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और एसपी जसनदीप के साथ मिलकर होटल में हरप्रीत के माध्यम से बैठक की थी। यर बैठक गुड़गांव की फोरेंसिक लैब के संबंध में थी। 

मंत्री सिरसा ने आगे कहा कि इस बैठक में पैसों का लेन-देन किया गया और आम आदमी पार्टी के काले धन के दम पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई।

पैसे और पुलिस की मदद से बड़ा पाप दबाने की कोशिश : सिरसा

इधर पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से सिक्ख गुरु की तस्वीरों का कथित अपमान करने वाले वीडियो पर, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा है, भगवंत मान चुप रहे, अरविंद केजरीवाल भी चुप रहे। उन्होंने कहा​ कि इस फोरेंसिक रिपोर्ट को देने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी और केस दर्ज किया गया, जिस तरह से इतना बड़ा पाप किया गया है, और पैसे और पुलिस की मदद से इसे दबाने की कोशिश की गई है, उसे चुनौती दी गई है।

मंत्री ने कहा कि सिक्ख अधिकारियों, ऐसे तो सिक्खों की इज्जत और सिक्खों की भावनाओं को चुनौती दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ केस कब दर्ज होगा? उन्होंने कहा कि इस मामले में भगवंत मान को कब गिरफ्तार किया जाएगा ?

कोई भी सिक्ख अनादर बर्दाश्त नहीं कर सकता: सिरसा

सिरसा ने कहा, 'श्री अकाल तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबों की ओर से कल से ही जारी निर्देश के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी सिक्ख को भगवंत मान से संबंध नहीं रखना चाहिए और उन्हें सिक्ख पंथ का विरोधी और दोषी बताया गया है। इसके बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें भगवंत मान कथित तौर पर गुरु साहिबान के पवित्र स्वरूप पर शराब की कुछ बूंदें छिड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से दुनिया भर के सिक्खों में व्यापक आक्रोश और गहरा दुख है। कोई भी सिक्ख गुरु साहिबान के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर बर्दाश्त नहीं कर सकता।

केवलसिंह ढिल्लो ने इस पर आवाज भी उठाई

आस्था से संबंधित इस नाजुक मामले को लेकर समाज में गुस्सा है और भाजपा ने भगवंत मान को समाज से निकालने की अपील कर डाली है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवलसिंह ढिल्लो ने इस पर आवाज भी उठाई है। इस प्रकरण से जहां बैठे बिठाए न केवल भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार मुसीबत में आ गई है, बल्कि भाजपा को भी उसके खिलाफ एक मुद्दा मिल गया है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि पंजाब पुलिस के दो अफसरों ने गुरुग्राम के क्राउन प्लाजा में उससे 10 लाख रुपए की डील की थी।