राष्ट्रीय

किसी भाजपाई को वित्त मंत्री नहीं बनाएंगे शुभेन्दु अधिकारी? चर्चा में नरेंद्र मोदी की टीम के एक एक्सपर्ट का नाम

West Bengal New Government: शुभेन्दु अधिकारी के कैबिनेट में फाइनेंस मिनिस्टर के लिए संजीव सान्याल का नाम चर्चा में बना हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में भी सान्याल अपनी पत्नी के साथ देखे गए थे। विधानसभा चुनाव में संजीव सान्याल की पत्नी ने बीजेपी के लिए काम भी किया था।
2 min read
May 11, 2026
Sanjeev Sanyal
संजीव सान्याल(फोटो-IANS)

Sanjeev Sanyal: शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम बन चुके हैं। 09 तारीख को ही कोलकाता के ब्रिग्रेड परेड ग्राउंड में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्री के लिए शुभेन्दु बंगाल के किसी विधायक को नहीं बल्कि अर्थशास्त्र के जानकर संजीव सान्याल को इसकी जिम्मेदारी दे सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सान्याल इकॉनमी के जानकर हैं साथ ही भारत सरकार में फाइनेंस से जुड़ी कई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और पहले भी संभाल चुके हैं। सान्याल मूलतः बंगाल के रहने वाले हैं।

कौन हैं संजीव सान्याल?


संजीव सान्याल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के मेंबर हैं। इसके साथ ही G7 और OECD जैसे इंटरनेशनल ग्रुप के साथ भी अहम पद पर काम रहे हैं। फिलहाल संजीव सान्याल पुणे में मौजूद गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के चांसलर के तौर पर काम कर रहे हैं। सान्याल कई बार मीडिया में भी फाइनेंस से जुड़े मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए देखे गए हैं।

चुनाव में बीजेपी के लिए पत्नी ने किया काम


शुभेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में भी संजीव सान्याल भी देखे गए थे। संजीव अपनी पत्नी स्मिता के साथ इस समारोह में देखे गए थे। आपको बता दें कि सान्याल की पत्नी स्मिता ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम किया था। महिलाओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए उन्होंने काम किया था।

कई प्रतिष्ठित संस्थान से हुई है पढ़ाई


संजीव सान्याल की पढ़ाई-लिखाई देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों से हुई है। कोलकाता में जन्मे संजीव सान्याल श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का रुख किया। पढ़ाई के बाद फाइनेंस के क्षेत्र में उन्होंने काम किया। कई प्रतिष्ठित बैंक में भी अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

राम धुन पर नाचते हुए वीडियो हुआ था वायरल


कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर संजीव सान्याल का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वो रामधुन पर थिरकते हुए देखे गए थे। एक कॉन्क्लेव में कार्यक्रम के बाद उन्होंने जमकर डांस किया था। जिसके बाद संजीव सान्याल ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह जानकर उन्हें अच्छा लगा कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Updated on:
11 May 2026 04:15 pm
Published on:
11 May 2026 03:37 pm