राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा, CAPF जवानों पर हमला; 400 गिरफ्तार

West Bengal में चुनाव परिणामों के बाद कई जिलों में हिंसा भड़क उठी। सैंडेशखाली के नजत में पुलिस और CAPF पर फायरिंग हुई, जिसमें एक अधिकारी घायल और चार जवान जख्मी हुए। 200 से ज्यादा FIR दर्ज हुई और 1100 से अधिक लोग को हिरासत में लिए गए हैं।
2 min read
May 07, 2026
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा (IANS Photo)

West Bengal violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद कई जिलों में हिंसा भड़क गई है। संदेशखाली के नजत इलाके में पुलिस और CAPF टीम पर फायरिंग हुई, जिसमें एक अधिकारी के पैर में गोली लगी और चार जवान घायल हुए। यह टीम एक गांव में साम्प्रदायिक टकराव रोकने जा रही थी इसी बीच हमला हो गया। घायलों में एक महिला कांस्टेबल और CAPF के जवान भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य में अब तक 200 से ज्यादा FIR दर्ज कर 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1100 से अधिक हिरासत में हैं।

राज्य में बड़ी कार्रवाई, 400 से ज्यादा गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद से कई जगहों पर हिंसा, धमकी और मारपीट की घटनाएं हुई हैं। डीजीपी सिद्ध नाथ ने कहा कि '4 मई को नतीजों की घोषणा के बाद से, हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें धमकियां, हमले और डराना-धमकाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि हमने अब तक 200 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने इसके अलावा 1100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।' डीजीपी ने आगे कहा कि नानूर और न्यू टाउन में हुई दो हत्याओं के मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

कोलकाता में सख्ती, 80 गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति हिंसा या दहशत फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान चर्चा में रहे बुलडोजर रैलियों को विजय जुलूस में अनुमति नहीं दी जाएगी।

जांच में बम बरामद, घरों में तोड़फोड़

मुरशिदाबाद के जियागंज इलाके में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (CPI-M) ने सोशल मीडिया पर लिखा की प्रतिमा को 8 मई को दोबारा स्थापित किया जाएगा। वहीं बारासात के आईजी अमित पी जावलगी ने बताया कि गांव के घरों में तोड़फोड़ हुई है, एक व्यक्ति को गोली लगी और कुछ CAPF जवान घायल हुए है। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इलाके में जांच के दौरान बम भी बरामद किए गए हैं।

BJP में आकर हिसा फैला रहे

राज्य में कानून व्यवस्था संभालने के लिए 500 कंपनियां की तैनात हैं, जबकि 200 कंपनियां EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में लगी हैं। भाजपा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुद को पार्टी कार्यकर्ता घोषित नहीं कर सकता जब तक पार्टी उसे मान्यता न दे। वहीं भाजपा विधायक सौमित्र खान ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तृणमूल से भाजपा में आकर हिंसा फैला रहे हैं।

Published on:
07 May 2026 09:10 am
Also Read
View All
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान कैसे पहुंच गई? चूक कहां हुई? खड़े हो रहे कई सवाल

NEET लीक के गुनहगारों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, धर्मेंद्र प्रधान ने बताया बिहार में कैसे लगी थी सिस्टम में सेंध