राष्ट्रीय

ममता बनर्जी का बड़ा दावा, ‘मां-माटी-मानुष’ के दम पर फिर सरकार, जानिए एग्जिट पोल का पूरा गणित

West Bengal Elections के बाद सियासत तेज। ममता बनर्जी ने 226 सीटों का दावा किया और एग्जिट पोल खारिज किए। वहीं सर्वे में BJP-TMC के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया।

2 min read
Apr 30, 2026
West Bengal CM Mamata Banerjee reacts after polls, alleges misuse of central forces and dismisses exit polls.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit - IANS)

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही सियासत गरमा गई है। एग्जिट पोल के नतीजों ने जहां मुकाबले को बेहद कड़ा बताया है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन अनुमानों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका साफ कहना है कि राज्य में फिर से 'मां, माटी, मानुष' की सरकार ही बनेगी।

ममता का भरोसा, 226 सीटों का दावा

चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) इस बार 226 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। यह आंकड़ा उनके पिछले प्रदर्शन से भी ज्यादा है, जब पार्टी ने 215 सीटें हासिल की थीं। ममता ने कहा कि जनता ने एक बार फिर उनकी सरकार पर भरोसा जताया है और एग्जिट पोल हकीकत से दूर हैं।

एग्जिट पोल में BJP-150+, TMC-130+

कई एग्जिट पोल में BJP को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। ज्यादातर सर्वे में BJP और TMC के बीच की टक्कर बताई गई है। कुछ सर्वे में भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को 130-140 सीटों के बीच बताया गया है। हालांकि एक-दो सर्वे ऐसे भी हैं, जहां TMC को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया गया है।

भाजपा को जीत की उम्मीद

भाजपा की ओर से भी जीत को लेकर पूरा भरोसा दिखाया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार बंगाल में इतिहास बदल सकता है। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी पहली बार राज्य में सरकार बना सकती है। पार्टी का कहना है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत का फायदा चुनाव नतीजों में जरूर दिखेगा।

90% वोटिंग, किसकी बनेगी सरकार?

इस बार चुनाव दो चरणों में हुए, 23 और 29 अप्रैल को। खास बात यह रही कि 294 सीटों पर 90% से ज्यादा मतदान हुआ, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस बार ज्यादा मतदान अक्सर सत्ता के खिलाफ भी संकेत हो सकते है, लेकिन इसका सही असर नतीजों के दिन ही साफ होगा। जहां ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को आगे दिखा रहे हैं, वहीं कुछ सर्वे TMC के पक्ष में भी हैं। एक सर्वे में TMC को 178 से 187 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो उसे साफ बहुमत दिला सकता है।