राष्ट्रीय

Kalyan Banerjee Attack: ‘बीजेपी के लोगों ने मुझे ड्यूस बॉल से मारा, मेरे सिर से खून बह रहा’, हमले के बाद भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

Kalyan Banerjee Attack: रविवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट लगी है।
2 min read
May 31, 2026
Bengal TMC Leader Attack
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला (Photo-X IANS)

Kalyan Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल में भीड़ द्वारा TMC नेताओं पर हमले की लगातार खबरें सामने आ रही है। शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने हमला किया। उन पर अंडे और पत्थर फेंके गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला थमा ही नहीं था कि ममता बनर्जी की पार्टी के एक और सांसद कल्याण बनर्जी पर रविवार को भीड़ ने हमला कर दिया।

भीड़ ने कल्याण बनर्जी पर पत्थर फेकें, जिससे उनके सिर पर चोट आई है और खून निकल गए। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए कल्याण बनर्जी ज्ञापन देने जा रहे थे। कल्याण बनर्जी पर यह हमला हुगली में हुआ है। वहीं जवानों ने किसी तरह भीड़ के चुंगल से टीएमसी सांसद को बाहर निकाला।

क्या बोले कल्याण बनर्जी?

हमले के बाद कल्याण बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा किमैं अकेला आ रहा था, मेरे साथ कोई नहीं था। BJP के सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूस बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है। अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि MPs को लगातार टारगेट किया जा रहा है।


क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हुगली के चंदिताला पुलिस स्टेशन में TMC कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए सांसद कल्याण बनर्जी ज्ञापन देने गए थे। इस दौरान उन्हें भीड़ ने घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाने लगे। 

टीएमसी सांसद को काले झंडे भी दिखाए। इस दौरान उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लग गया। वहीं सांसद बनर्जी के समर्थकों ने हमले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

अभिषेक बनर्जी पर हुआ था हमला

बता दें कि शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था। भीड़ ने उन पर अंडे और पत्थर फेंके गए। अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाकर भीड़ से बचाकर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीएमसी ने इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया। वहीं बीजेपी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह हमला बीजेपी द्वारा प्रायोजित बताया। उन्होंने कहा कि मुझे जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना कैमरे में कैद है और वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट तथा राज्यपाल के समक्ष शिकायत करेंगे।

Updated on:
31 May 2026 12:29 pm
Published on:
31 May 2026 12:02 pm
Also Read
View All
सोनम वांगुचक का ऐलान, ’20 जुलाई को संसद मार्च करूंगा, अगर मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आऊंगा’

NEET-UG 2026 Result: हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता बने संयुक्त टॉपर, देखें किस राज्य से कौन रहा अव्वल; 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल

AAP, SP से लेकर कांग्रेस तक सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर क्या है रुख? केजरीवाल ने दिलाई अन्ना आंदोलन की याद

मानसून सत्र में सरकार लाएगी पांच नए विधेयक, एफसीआरए समेत दो पुराने विधेयकों में भी होगा संशोधन

अजीत डोभाल ने बताई बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग और मज़बूत करने की ज़रूरत, कहा – ‘चुनौतियां बढ़ीं, मिलकर काम करें सभी’