नई दिल्ली

वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे गाजियाबाद के दो बदमाश, दिल्ली पुलिस ने दोनों का किया एनकाउंटर

Malviya Nagar Encounter: दिल्ली के मालवीय नगर में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों किसी वारदात की तैयारी में थे।
2 min read
Delhi Crime Branch
दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद के दो युवकों का किया एनकाउंटर (Photo-ANI)

Delhi Police Encounter: 11 जून को देर रात साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और गाजियाबाद के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी गोपाल और सौरभ के रूप में हुई है।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को देर रात खबर मिली थी कि कुछ बदमाश मालवीय नगर इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही टीम अलर्ट हो गई और अरबिंदो कॉलेज के आसपास नजर रखना शुरू कर दिया। जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने लगे। इसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

रविवार को हाशिम बाबा गैंग के सदस्य आमिर का हुआ था एनकाउंटर

वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार देर रात हाशिम बाबा गैंग के सक्रिय सदस्य आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास आने वाला है। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आमिर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

डबल मर्डर केस का था मुख्य आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि 34 साल का आमिर का नाम कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वह एक डबल मर्डर केस का भी मुख्य आरोपी था जिस वजह से पुलिस उसको पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। इसके अलावा उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट और अवैध हथियार रखने जैसे 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, जब पुलिस ने आमिर को घेरने की कोशिश की थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू की थी। इसके जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी और इसी बीच उसके पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया।

Updated on:
12 Jun 2026 10:01 am
Published on:
12 Jun 2026 10:01 am
Also Read
View All
कौन हैं BJP नेताओं के वे बच्चे जिन्होंने Gen-Z छात्र आंदोलन में अपनी ही सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

‘सिर्फ विरोध प्रदर्शन पर नहीं कर सकते लाठीचार्ज’ CJP प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, लद्दाख लौटने से पहले राजघाट जाकर बापू को देंगे श्रद्धांजलि

आज संसद में गूंजेगा पेपर लीक का मुद्दा! सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक पेश करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

दिल्ली प्रदर्शन में ‘पेलेट गन’ का इस्तेमाल? अस्पताल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, पुलिस के दावों पर उठे सवाल