नई दिल्ली

‘अगली गोली छाती में होगी’ पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

Portugal Shooting Case: पुर्तगाल में रहने वाले भारतीयों पर हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ है। पोस्ट में हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है और संबंधित लोगों को धमकी भी दी गई है।
2 min read
Lawrence Bishnoi Gang
पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी (Photo-IANS)

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि पुर्तगाल में रहने वाले दो भारतीयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटनाओं के पीछे उसका हाथ है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इन हमलों की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं पोस्ट में संबंधित लोगों को खुली चेतावनी भी दी गई है और मांगे पूरी नहीं होने पर अगली बार भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

राहुल आरके मीणा ने लिया हमलों का जिम्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में खुद को सुनील मीणा गैंग का सदस्य बताने वाले राहुल आरके मीणा ने इन दोनों फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट के अनुसार, एक घटना पुर्तगाल के विला नोवा डी मिलफोंटेस में गुरप्रीत सिंह गिल के घर पर हुई, जबकि दूसरी 6 मई को सिंट्रा में गुरदीप सिंह को निशाना बनाकर की गई। पोस्ट में कहा गया कि यह फायरिंग सिर्फ चेतावनी देने के लिए की गई थी। अगर उनकी बात नहीं मानी तो अगली गोली उनकी छाती में मारी जाएगी।

यूरोप तक पहुंचने का दावा

वायरल पोस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि गैंग ने अपनी पहुंच को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। पोस्ट में कहा गया कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया है, वे यूरोप में कहीं भी चले जाएं, फिर भी उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। पोस्ट का लहजा काफी धमकी भरा था। इसके आखिर में सुनील मीणा गैंग, राहुल दुबे गैंग और अमन साहू गैंग के नाम वाले हैशटैग भी लगाए गए थे, जिसके बाद अलग-अलग गैंगों के आपसी संबंधों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मामले की जांच में जुटीं एजेंसियां

मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, पुर्तगाल की स्थानीय पुलिस और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां इन घटनाओं और सोशल मीडिया पर किए गए दावों की जांच कर रही हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वायरल पोस्ट में कही गई सभी बातें सही हैं या नहीं।

Updated on:
07 Jun 2026 05:35 pm
Published on:
07 Jun 2026 05:04 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त