नोएडा

अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

सपा के एक बड़े नेता के साथ मिलाकर बना सकते हैं पार्टी, भाजपा भी कर सकती है सपोर्ट
2 min read
Aug 05, 2018
amar singh
अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अमर सिंह बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। चर्चा चल रही है क‍ि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और इसके लिए उन्‍होंने कवायद भी तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है क‍ि इसमें उनके साथ सपा के एक दिग्‍गज नेता भी जुड़ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि उनके साथ पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के एक बाहुबली पूर्व विधायक भी साथ आ सकते हैं। यह भी सपा से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल यह अपना पिछला चुनाव हार गए थे।

भाजपा की भी मिलेगी मदद

कभी सपा संस्‍थापक के काफी करीब रह चुके अमर सिंह भी लोकसभा चुनाव की जंग में कूदने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है क‍ि उन्‍हें इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी मदद मिलेगी। पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि अमर सिंह और जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, अब चर्चा यह है कि अमर सिंह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। इसमें उनके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है क‍ि अब उनकी पार्टी में दाल नहीं गल रही है। यह भी चर्चा चल रही है कि उनके साथ में वेस्‍ट यूपी के पूर्व विधायक भी जुड़ सकते हैं। यह सपा से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल यह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। यह अपनी पत्‍नी को अलीगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबक‍ि इनकी नजर वेस्‍ट यूपी की ही एक सीट पर है।

रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं जयाप्रदा

इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी के गठन के बाद अमर सिंह की टीम लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को टक्‍कर देगी। साथ ही फिल्‍म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा फिर से मैदान में उतर सकती हैं। वह माना जा रहा है क‍ि जयाप्रदा रामपुर से सपा को टक्‍कर दे सकती हैं। वह रामपुर से 2004 से लगातार दस साल तक सांसद रह चुकी हैं।

Published on:
05 Aug 2018 11:49 am