नोएडा

बड़ी खबर: महागठबंधन से पहले ही सपा को कांग्रेस का बड़ा झटका, इस चुनाव में इस दल से कर रही तालमेल

भाजपा से इस महिला प्रत्याशी का टिकट लगभग तय
2 min read
Apr 26, 2018
Feature image

शामली।भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे बाबू हुकुम सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने भले ही अभी कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन सियासी दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।इस सीट पर राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी में गठजोड़ होने की संभावना कम ही दिख रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां कांग्रेस और रालोद में गठबंधन होनी की संभावना है।ऐसी स्थिति में एक प्रत्याशी रालोद+कांग्रेस का और दूसरा सपा+बसपा गठबंधन का हो सकता है।ऐसे में भाजपा प्रत्याशी सहित तीनों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।राष्ट्रीय लोक दल और कांग्रेस का गठबंधन होने की स्थिति में रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी का प्रत्याशी बनना तय माना जा रहा है।

रालोद और कांग्रेस के गठबंधन की खबरों के बीच अब महागठबंधन की ओर गैर भाजपा दलों का संयुक्त प्रत्याशी उतरने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।चूंकि रालोद की मंशा इस सीट से जयंत चौधरी को बतौर गठबंधन उम्मीदवार उतारने की है, लेकिन सपा भी यहां से ताल ठोक रही है।साथ ही रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद साफ कह चुके हैं कि गठबंधन हो या न हो जयंत कैराना सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे।वहीं सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने मंगलवार को शामली में साफ कह दिया कि पार्टी जल्द अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगी।दरअसल सपा को उम्मीद है कि बसपा उपचुनाव नहीं लड़ती है, इसलिए वह उसके प्रत्य़ाशी को समर्थन देगी।

इसके अलावा कांग्रेस ने न तो अपनी रणनीति का खुलासा किया है और न ही कैराना क्षेत्र में उसकी तरफ से कोई सक्रियता दिखाई दे रही है। इसलिए रालोद और कांग्रेस गठबंधन की ओर से जयंत चौधरी का प्रत्य़ाशी बनना तय माना जा रहा है।उधर भाजपा से भी दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का भी टिकट लगभग फाइनल है।सपा और रालोद के अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में भाजपा को फायदा होना तय है।रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने जरूर संकेत दिए है कि 2019 के चुनाव के लिए गैर भाजपा दलों में गठबंधन को लेकर शुरूआती चर्चा का दौर चल रहा है।कैराना पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने का इंतजार है।फिलहाल कैराना में भाजपा, सपा और रालोद के नेता ही सक्रिय रूप से चुनावी तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कैराना
मंगलवार को सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम कैराना में रहे।उपचुनाव को लेकर उन्होंने संगठन के लोगों के साथ रणनीति बनाई और चर्चा की।साथ ही उन्होंने उपचुनाव के लिए कैरान लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा सीटों के लिए दो-दो प्रभारी बना दिए।प्रभारी की तैनाती में जातिगत संतुलन का विशेष ख्याल रखा गया है।नरेश उत्तम का कहना था कि सपा का प्लान हर हाल में भाजपा से यह सीट छीनना है।हालांकि सपा की तरफ से अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव के खास सपा नेता डॉ.सुधीर पंवार को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।हालांकि इसके अलावा सपा मुस्लिम या पिछड़े जाति के प्रत्याशी के नाम पर भी विचार कर रही है।

Published on:
26 Apr 2018 04:06 pm