नोएडा

कल इस समय कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी करेंगे फोन, जानिए क्‍यों

अब कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी खुद जिलाध्‍यक्षों को फोन करेंगे और उनसे कुछ मसलों पर राय लेंगे

2 min read
Oct 10, 2018
कल इस समय कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी करेंगे फोन, जानिए क्‍यों

नोएडा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस भी इसको लेकर रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत अब कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी खुद जिलाध्‍यक्षों को फोन करेंगे और उनसे कुछ मसलों पर राय लेंगे। इसके जरिए वह बूथ लेवल तक पहुंचने की कोशिश भी करेंगे। बताया जा रहा है क‍ि इस बारे में कई जिलाध्‍यक्षों के पास मैसेज आया है।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी ने महुवा में किया रात्रि विश्राम, अब जयपुर के लिए रवाना

राहुल गांधी करेंगे फोन

अभी तक महागठबंधन की आेर देख रहीं पार्टियाें की राह अब अलग-अलग दिख रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने अब कांग्रेस काे आंख दिखाी शुरू कर दी हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी कांग्रेस से किनारा करते दिख रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी अब खुद जिाध्‍यक्षों को फोन करके गठबंधन पर राय लेंगे।

जिलाध्‍यक्षों के पास आया मैसेज

इसके लिए जिलाध्यक्षों के पास पार्टी की तरफ से मैसेज भेजे गए हैं। उसमें कहा गया है कि गुरुवार को 11 बजे मोबाइल को व्‍यस्‍त न रखें। इसके अलावा किसरी ऐसी जगह न जाएं, जहां कनेक्टिविटी न हो। बुलंदशहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी का कहना है कि इस तरह का मैसेज वेस्‍ट यूपी के कई जिलाध्‍यक्षों के पास आया है। इसके तहत पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में जिलाध्‍यक्षों को गुरुवार यानी 11 अक्‍टूबर को 11 बजे का वक्‍त दिया गया है।

युवाओं को जिम्‍मेदारी देने पर जोर

बताया जा रहा है क‍ि इसके जरिए राहुल गांधी अपने जिलाध्‍यक्षों की थाह भी लेंगे। इसके अलावा पार्टी का जोर युवाओं को जिम्‍मेदारी देने पर है। इसके तहत कई बदलाव भी हो सकते हैं। यह भी माना जा रहा है क‍ि राहुल का यह फोन बदलाव का संकेत भी हो सकता है। बताया जा रहा है क‍ि दशहरे के बाद जिला स्तर पर बदलाव दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

15 अक्टूबर को दतिया आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो
Published on:
10 Oct 2018 10:41 am
Also Read
View All