नोएडा

Dussehra के दिन इस पक्षी के दर्शन किए तो हो जाएंगे मालामाल

Dussehra वाले दिन अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन कर लिए तो जीवन हो जाएगा कष्ट मुक्त, साथ ही उस व्यक्ति को धन की प्राप्ति भी होती है।

2 min read
Oct 16, 2018
neelkanth

नोएडा. नवरात्र के बाद विजय दशमी यानि दशहरा (Dusshera) का त्यौहार मनाया जाएगा। ज्ञात हो कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसीलिए इस दिन रावण के पुतले का भी दहन किया जाता है।

ये भी पढ़ें

सभी बैंक अक्टूबर और नवंबर में पांच दिन रहेंगे बंद, पहले ही कर लें कैश का इंतजाम

ज्ञात हो कि हिन्दू धर्म में सभी त्योहारों की अलग-अलग मान्यता है और हर त्योहार से कई किवंदितियां जुड़ी होती हैं। इसी तरह दशहरे के साथ भी एक ऐसी किवंदति जुड़ी है, जिसे कम ही लोग जानते हैं। पंडित चंद्रशेखर शर्मा बताते हैं कि Vijay Dashmi यानि Dussehra वाले दिन नीलकंठ पक्षी को बेहद शुभ माना जाता है। पंडित चंद्रशेखर कहते हैं कि नीलकंठ भगवान शिव का प्रतीक है। इसलिए दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन मात्र से ही जीवन में सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही उस व्यक्ति को धन की प्राप्ति भी होती है। वे कहते है कि नीलकंठ के विषय में एक कहावत है 'नीलकंठ तुम नीले रहियो, दूध-भात का भोजन करियो और हमारी बात राम से कहियो।' दशहरे वाले दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन दुर्लभ हो जाता है। इसलिए लोग अपनी छतों के साथ ही आसपास के जंगल में भी जाते हैं, ताकि इसके दर्शन हो जाएं। मान्यता है कि इसके दर्शन से ही सालभर कोई विघ्न व्यापार में नहीं आता है। घर में धन की आवक शुरू हो जाती है। कहा जाता है कि इसी पक्षी को देखने के बाद भगवान श्रीराम को लंका पर विजय मिली थी।

दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन की परंपरा त्रेतायुग से जुड़ी है। लंका पर जीत के बाद जब भगवान राम को ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की एवं ब्राह्मण हत्या के पाप से खुद को मुक्त कराया। तब भगवान शिव नीलकंठ पक्षी के रूप में धरती पर पधारे थे। नीलकण्ठ अर्थात् जिसका गला नीला हो। जनश्रुति और धर्मशास्त्रों के मुताबिक भगवान शंकर ही नीलकण्ठ हैं। इस पक्षी को पृथ्वी पर भगवान शिव का प्रतिनिधि और स्वरूप दोनों माना गया है। नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का ही रूप माना जाता है।

ये भी पढ़ें

अक्‍टूबर और नवंबर 2018 में हैं ये बंपर छुट्ट‍ियां, बना लीजिए लांग वीकेंड पर घूमने का प्‍लान
Updated on:
16 Oct 2018 04:00 pm
Published on:
16 Oct 2018 11:31 am
Also Read
View All