5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी बैंक अक्टूबर और नवंबर में पांच दिन रहेंगे बंद, पहले ही कर लें कैश का इंतजाम

अक्‍टूबर और नवंबर में जमकर छु‍ट्टि‍यों की बरसात होगी, इस दौरान सभी Bank में भी अवकाश होगा, परेशानी से बचने के लिए पहले ही कर ले सारे इन्तजाम

less than 1 minute read
Google source verification
Bank Closed

इस माह पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही कर लें कैश का इंतजाम

नोएडा। अक्‍टूबर का अब बस आधा महीना बचा है। इसके बाद नवंबर आने वाला है। इन दोनों महीनों में जमकर छु‍ट्टि‍यों की बरसात होगी। इस दौरान Government Bank में भी अवकाश होगा। इस हिसाब से अपनी तैयारी कर लें। अक्‍टूबर और नवंबर दोनों में कइ्र दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:अक्‍टूबर और नवंबर 2018 में हैं ये बंपर छुट्ट‍ियां, बना लीजिए लांग वीकेंड पर घूमने का प्‍लान

अक्‍टूबर में दो दिन बंद रहेंगे बैंक

गौतमबुद्ध नगर के लीड बैंक अधिकारी विश्‍वजीत सिंह का कहना है क‍ि अक्‍टूबर में दशहरे का अवकाश पड़ेगा। 18 अक्‍टूबर को नवमी और 19 अक्‍टूबर को दशहरा (Dussehra 2018) है। इन दोनों दिन बैंक बंद रहेगा। इसके बाद 20 अक्‍टूबर को तीसरा शनिवार पड़ेगा। उस दिन बैंक खुलेगा। इसके बाद 21 को संडे होने के कारण बैंक बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें:अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में हो सकती है कैश की समस्या, जल्द निकाल लें रुपये

दिवाली पर पांच दिन रहेंगे बंद

अगर नवंबर की बता करें तो माह के पहले हफ्ते में ही छुट्ट‍ियों की शुरुआत हो जाएगी। 7 नवंबर को दिवाली या दीपावली है। फिर 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाई दूज का पर्व है। उनका कहना है कि तीनों ही दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 10 नवंबर 2018 को दूसरा शनिवार है। उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। फिर पड़ जाएगा रविवार। मतलब देखा जाए तो पांच दिन बैंक बंद। हालांकि, उन्‍होंने इस दौरान एटीएम में कैश की किल्‍लत से इंकार किया।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: दिल्‍ली-एनसीआर में पटाखे जलाने को लेकर आया बड़ा फैसला!