5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में हो सकती है कैश की समस्या, जल्द निकाल लें रुपये

इस वजह से बंद रहेंगे बैंक

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Oct 15, 2018

DEMO PIC

अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में हो सकती है कैश की समस्या, जल्द निकाल लें रुपये

नोएडा।नवरात्र के नवमीं के साथ ही त्योहारों की सीजन शुरू हो गया है। एेसे में सरकारी विभाग के साथ ही बैंकों की छुट्टियां होना भी लाजमी है। लेकिन इन बैंक की छुट्टियों से आप को समस्या न हो जाये। इसके लिए पहले ही अपने काम निपटा लें। इसकी वजह अगले दिन तक बैंकों का बंद रहना हैं। एेसे में चेक क्लियरिंस से लेकर एटीएम में कैश की दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। यहीं वजह है इसके लिए पहले से ही रुपये निकालने के साथ ही बैंक संबंधित काम कल आगामी दो दिनों में निपटा लें।

यह भी पढ़ें-इस विधाायक के साथ पहुंची बाॅलीवुड अभिनेत्री तो सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हुए लोग, जमकर हुर्इ मारपीट

इन तीन दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

लीड बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को नवमीं, 19 को दशहरा की वजह से बैंक बंद रहेगा। इसके अगले दिन शनिवार यानि 20 अक्टूबर को बैंक जरूर खुलेगा। लेकिन ज्यादा काम नहीं हो सकेंगा। वहीं 21 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बैंक की फिर छुट्टी रहेंगी। एेसे में अगर आप अपने अकाउंट संबंधि चेक डाल रहे है। तो इसे क्लियर होने में समय लग सकता है। इसके साथ ही किसी पाॅलिसी या बैंक संबंधी काम व रुपये निकालने के काम जल्द कर लें। अन्यथा त्योहारों में पर आप को नगदी की वजह से जुझना पड़ सकता है।

एटीएम भी हो सकते है खाली, निकाल ले रुपये

अगर आपको इस बीच रुपयों की जरूरत है आैर रुपये नहीं निकाले है, तो पहले ही निकाल लें। इसकी वजह छुट्टी के कारण एटीएम मशीन में रुपयों की किल्लत होना भी है। दो दिनों की छुट्टी के बाद बैंक खुलने के अगले ही दिन शनिवार आैर फिर रविवार होने की वजह से सभी एटीएम मशीनों में रुपये पहुंचा मुश्किल हैं। एेसे में परेशानी से बचने के लिए पहले ही रुपयों का इंतजाम कर लें।