ग्रेटर नोएडा. साइट-4 स्थित सेंंट्रल पार्क में चल रही रामलीला में सर्वधर्म सदभाव देखने को मिल रहा है। इस रामलीला में हिंदू, मुस्मिल, ईसाई व अन्य धर्म के मंचन में हिस्सा ले रहे है। श्री रामलीला कमेटी की तरफ से आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन मुरादाबाद के साकेत कला केंद्र के कलाकार करते है। आयोजकों की माने तो सभी धर्मो के लोग राम में आस्था रखते है। जिसकी वजह से कलाकार रामलीला का मंचन करने के लिए हर साल यहां आते है।