नोएडा

यूपी के इन जिलों में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा ई-चालान, पेटीएम से भर सकते हैं जुर्माना

गाजियाबाद में 154 और नोएडा को 153 मोबाइल फोन दिए गए, लखनऊ को भी दिए गए हैं ये फोन
2 min read
Apr 25, 2018
traffic rules

नोएडा। अब दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ेगा क्योंकि दिल्ली की तर्ज पर अब यहां की पुलिस भी हाईटेक तरीके अपनाने लगी है। अब कोई भी शख्स रेड लाइट जंप कर या यातायात के नियम तोड़कर भाग नहीं सकेगा। वहां खड़ा ट्रैफिककर्मी इनकी फोटो खींचकर चालान घर भेज देगा। इतना ही नहीं अब छुट्टे का बहाना भी नहीं चलेगा क्योंकि पेटीएम से भी चालान का भुगतान लिया जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद में 154 और नोएडा को 153 मोबाइल फोन दिए गए हैं। इनको ई-मोबाइल फोन कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के सिपाही पर लगा गैंगरेप का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाई

गाजियाबाद और नोएडा को मिले ई-मोबाइल

ट्रैफिक पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए यूपी सरकार की तरफ से पहले चरण में गाजियाबाद और नोएडा को ये ई—मोबाइल फोन दिए गए हैं। इनमें विशेष तरह का सॉफ्टवेयर होगा, जिसकी मदद से वाहन मालिक का नंबर पता चल जाएगा। गाजियाबाद और नोएडा के अलावा लखनऊ को भी ये फोन दिए गए हैं। अब जल्द ही इन जिलों में ई—चालान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इप मोबाइल फोन को प्रिंटर से अटैच किा जाएगा। प्रिंटर खरीदे जाने के बाद चालान काटने की नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। फिलहाल अभी रसीद से ही वाहनों के चालान करने की प्रक्रिया चल रही है।

अब नहीं तोड़ पाएगा कोई नियम

ई-चालान की नई व्यवस्था शुरू होने के बाद अब कोई रेड लाइट तोड़कर या नियमों की अनदेखी कर बच नहीं पाएगा। ई-चालान मोबाइल फोन के जरिए ऐसे लोगों पर ट्रैफिक पुलिस शिकंजा कसेगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी का कहना है कि ई-चालान मोबाइल के तहत जिस गाड़ी का चालान कटेगा, उसकी सूचना वाहन स्वामी को फौरन मिल जाएगी। उसके मोबाइल पर फौरन इस चालान के कटने का मैसेज पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि गाड़ी के कागजों पर जो नंबर लिखा होगा, उसी पर चालान कटने का मैसेज जाएगा। उनका कहना है कि अगर कोई दूसरा शख्स गाड़ी चला रहा है तो असली मालिक को इसके बारे में पता भी चल जाएगा।

घर पहुंच जाएगा चालान

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी ने कहा कि अगर कोई नियम की अनदेखी कर रेड लाइट जंप करता है या किसी और नियम का उल्लंघन करता है तो उसकी गाड़ी की फोटो इस ई-मोबाइल फोन में आ जाएगी। इसके बाद सॉफ्टवेयर के जरिए गाड़ी के मालिक का नंबर, नाम और पता भी मालूम हो जाएगा, जिससे प्रिंटर से चालान निकलवाकर लोकेशन की फोटो के साथ वाहन स्वामी के पास भेज दिया जाएगा।

Published on:
25 Apr 2018 03:45 pm