नौकरी देने के बहाने केबिन में बुलाकर कर रहा था छेड़छाड़, युवती ने कंपनी एचआर मैनेजर पर लगाया आरोप
नोएडा. Noida सेक्टर-82 स्थित एक कंपनी के एचआर मैनेजर पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि मैनेजर ने नौकरी देने के बहाने केबिन में बुलाकर उसके साथ छेडछाड़ की। कंपनी मैनेजर के खिलाफ युवती ने कोतवाली फेज-2 में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है, और HR मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
केबिन में बुलाकर मैनेजर ने की छेड़छाड़
मूलरूप से गोपालगंज बिहार निवासी एक युवती ककराला पुस्ता पर किराये के मकान में रहती है। वह पिछले 4 माह से बेरोजगार थी और नौकरी की तलाश कर रही थी। युवती ने एक सप्ताह पहले सेक्टर-82 स्थित कंपनी मैनेजर से अपने एक दोस्त के माध्यम से मिली। कंपनी मैनेजर ने युवती को शनिवार को मिलने के लिए ऑफिस में बुलाया। युवती का आरोप है कि मैनेजर ने उसे अपने केबिन में बुलाया। नौकरी की बात करते हुए मैनेजर उसकेे साथ छेडख़ानी करने लगा। विरोध करने पर नौकरी पर न रखने की बात कही। वह किसी तरह वहां से निकली। युवती की शिकायत फेज-2 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
4 माह से बेरोजगार थी युवती
4 माह से बेरोजगार होने के चलते युवती अपने दोस्त के कहने पर फेज -2 की कंपनी पहुंचे। यहां युवती मैनेजर को इंटरव्यू दे रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने मैनेजर ने उसे छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने नौकरी न देने की धमकी दी। पुलिस युवती की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
आपको बतादें आरोपी 32 वर्षीय बी. नरेंद्र सिंह नोएडा के फेमस एक कंपनी में HR मैनेजर है। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई लड़की का मोबाइल नंबर यह कहकर मांग लिया कि वह उसे जॉब हुआ या नहीं इसके बारे में बताएगा। लेकिन इसके बाद HR मैनेजर लड़की को व्हाट्सएप पर उससे संपर्क किया तो वह उसे परेशान करने लगा और अपनी न्यूड तस्वीरें भेजने के लिए दबाव डालने लगा।