नोएडा

दिल्ली के पूर्व कांस्टेबल को यूपी पुलिस ने रेस्टाेरेंट में घेरकर मारा, मासूम को भी लगी गोली

पुलिस ने दिनदहाड़े खुली सड़क पर की करीब 80 राउंड फायरिंग
2 min read
Apr 23, 2018
noida news

नोएडा।राजधानी दिल्ली से सटे हार्इटेक शहर नोएडा में सोमवार को यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के पूर्व एनकाउंटर को घेर लिया।जिसके बाद वह एक रेस्टाॅरेंट में जा छिपा। लेकिन एक्शन मोड में आए एनकाउंटर मैन ने रेस्टाेरेंट के किचन में घुसकर पूर्व कांस्टेबल को मार गिराया। इस एनकाउंटर में मासूम बच्चे समेत एक अन्य शख्स भी घायल हो गया। जिन्हें गोली लगने के बाद पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुर्इ है।

दिनदहाड़े चलती सड़क पर पुलिस ने ढार्इ लाख के इनामी बदमाश का किया शूट आउट

दिन दहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुए इस शूटआउट में लगभग 80 राउंड फायरिंग हुई है। इस एनकाउंटर में ढाई लाख का इनामी बदमाश बलराज भाटी ढेर हो गया है। वहीं मौका पाकर उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे हैं। बदमाशों और पुलिस के बीच हुए फायरिंग में एक पुलिसकर्मी मौके से गुजर रहा एक बच्चा और युवक भी घायल हो गए। बलराज के ऊपर 3 दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। बलराज का दिल्ली से सटे राज्य उत्तरप्रदेश, हरियाणा, और राजस्थान में काफी आतंक था।इस एनकाउंटर के बाद इन राज्यों की पुलिस भी राहत महसूस कर रही है।

यह भी पढ़ें-एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर शख्स ने इस तरह किया फर्जीवाड़ा, जानकर चौंक जाएंगे आप

रेस्टाेरेंट के किचन में छिपकर कर रहा था फायरिंग आैर फिर

एसएसपी ने बताया की बलराज भाटी के नोएडा में होने के इनपुट मिले थे। उसके बाद हरियाणा एसटीपी, यूपी एसटीएफ़ और नोएडा पुलिस की टीम ने सेक्टर-41 में बरोला के पास घेरा बंदी कर पकड़ने का प्रयास किया । बलराज और उसके दो साथियो ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। जबकि पूर्व कांस्टेबल बलराज एक रेस्टाेरेन्ट में छिपकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में पुलिस सिपाही, मौके से गुजर रहा अजय नाम का एक युवक और एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवार्इ में बलराज भाटी भी ढेर हो गया।

युवक के पीठ में लगी गोली मौके पर खड़ा बच्चा भी हुआ घायल

पुलिस आैर बदमाशों के बीच हुर्इ मुठभेड़ में करीब 80 राउंड फायरिंग हुर्इ। इस दौरान पुलिस जवान के साथ ही मौके से गुजर रहा एक युवक आैर बच्चा भी घायल हो गया। घायल अजय को पीठ में गोली लगी है। जिसे आनन फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल बच्चे को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Published on:
23 Apr 2018 05:04 pm