नोएडा

Patrika News @ 6pm: शादी में दोस्तों को रसगुल्ला न देने पर नाराज हुए दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, एक CLICK में पढ़ें बड़ी खबरें

मुख्य बातें दुल्हन ले जाने से इनकार करने पर लड़की वालों न बारात को बनाया बंधक पैरों के निशानों को लेकर तेंदुए की आशंका प्रेमविवाह के आठ महीने बाद युवती की मौत, पति पर शक देर रात गोली मारकर की गई पुजारी की हत्या, लोगों सुबह लगा पता पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से योगा डे के एक दिन पहले ट्वीट की गई दो वीडियो

4 min read
Jun 20, 2019
Patrika News @ 6pm: शादी में दोस्तों को रसगुल्ला न देने पर नाराजा हुए दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, एक क्लिक में पढ़ें बड़ी खबरें

नोएडा। पत्रिका बुलेटिन में एक क्लिक कर आप अब तक की ट्रेडिंग और बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। इनमें सबसे पहली खबर हापुड़ से है। जहां बारात लेकर पहुंचे एक दूल्हे ने दोस्तों को रसगुल्ला न देने पर निकाह के बाद दुल्हन को लाने से इनकार कर दिया। वहीं लड़की पक्ष ने इस पर बारात को बंधक बना लिया। दूसरी खबर ग्रेटर नोएडा से है। यहां एक बार फिर अजीब जानवर देखने की आहट से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम पैरों के निशान पर जानवर का पता लगाने में जुटी है। तीसरी खबर बुलंदशहर से है। जहां प्रेम विवाह के आठ माह बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। हत्या का शक उसके पति पर जताया जा रहा है। चौथी खबर बिजनौर से की है। जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने आश्रम में रहने वाले एक पुजारी की हत्या कर दी। बुलेटिन की आखिरी और पांचवी खबर इंटर नेशनल योगा डे की है। इसमें गुरुवार को पीएम मोदी द्वारा दो प्राणायाम को एनिमेटेड वीडियो ट्वीट किया गया।

शादी में दोस्तों की थाली में नहीं परोसी ये चीज तो दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार

आप ने अब तक दहेज या फिर दूल्हा-दुल्हन में आपसी वजह सहमति न होने की वजह से शादी को टूटते देखा होगा, लेकिन बुधवार को हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां निकाह के बाद दूल्हे के दोस्तें को खाने के दौरान रसगुल्लें न परोसे जाने से हंगामा हो गया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने अपनी गलती मानते हुए दूल्हे और परिजनों को बहुत समझाने का प्रयास किया। जब दूल्हा नहीं माना तो दुल्हन पक्ष ने भी बारात को बंधक बना लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

हाईटेक सिटी में एक बार फिर अजीब जानवर दिखने से मचा हड़कंप, पैरों के निशान लेकर जांच में जुटी टीम

दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टर में एक बार फिर अजीब सा जानवर देखें जाने से हड़कंप मचा हुआ है। इतना ही नहीं लोगों ने सोमवार रात को जानवर के घुमने की आहट महसूस की। इसके अगले ही दिन सुबह वहां कुत्ता मरा हुआ मिला। उसके आस पास पंजौ के निशान मिलें। जिसक बाद से लोगों में दहशत फैल गई। इतना ही नहीं जानवर के पैरों के निशान सोशल मीडिया पर वायरल हो गये, तो मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई।

आठ महीने पहले युवती ने की थी LOVE MARRIAGE, लेकिन अब पति पर मौत के घाट उतारने का आरोप

बुलंदशहर में 8 महीने पहले प्रेमविवाह करने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की ज्ञानलोक कॉलोनी की है। जहां विवाहित का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने मृतका के पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आश्रम में रह रहे पुजारी आसाराम की ऐसे कर दी गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र स्थित आश्रम में रह रहे पुजारी आसाराम की अज्ञात बदमाशों ने देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस शव का पंचनामा भर हत्यारोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

एकाग्रता बढ़ाने के साथ ही हृदय और फेंफड़ाें को ठीक करते है यह प्राणायाम

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। ऐसे में योग के प्रति लोगों को जागरुक करने और स्वस्थ रखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीटर पर हर दिन अलग अलग योगासन का एक एनिमेटिड वीडियो ट्वीट करते हैं। इस वीडियो में योगासन की क्रिया और फायदें भी बताये जाते है। जिसे हर दिन लाखों लोग करते है। गुरुवार को पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से एक की जगह दो एनिमेटेड वीडियो ट्वीट किये गये। इनमें एक ध्यान और दूसरा नाड़ीशोधन प्राणायाम है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने देखा। इसके साथ प्राणायाम भी किया। इतना ही नहीं इन दोनों प्राणायाम के लाभ भी एक नहीं कई है।

Published on:
20 Jun 2019 06:32 pm
Also Read
View All