बुलंदशहर। 8 महीने पहले प्रेमविवाह ( love marriage ) करने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की ज्ञानलोक कॉलोनी की है। जहां विवाहित का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने मृतका के पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए, आरोपी पति के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया है।