नोएडा

Satta King Online : सट्टे का नंबर नहीं देने पर मासूम की बेरहमी से सिर काट कर हत्या

Satta King Online Number : मासूम का अपहरण कर उसके मामा ने उससे फिरौती के रूप में मांगा सट्टे का नम्बर, नहीं देने पर जान से मारने की दी थी धमकी।  

2 min read
Aug 22, 2018

मुरादाबाद। मूंडापाण्डेय थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम से लापता कक्षा पांच के छात्र का शव बिना सिर के रविवार को शहर के मुगलपुरा इलाके में रामगंगा नदी के किनारे बरामद हुआ था। सोमवार शाम को जब परिजनों ने कपड़ों के आधार पर छात्र की शिनाख्त की तो कोहराम मच गया। छात्र अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। लेकिन उसका अपहरण कर उसके मामा हाफिज ने उससे फिरौती के रूप में Satta का नम्बर मांगा था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक उसी दिन पुलिस को छात्र के अपहरण की सूचना नामजद की गयी थी। लेकिन पुलिस ने लापरवाही दिखाई जिसके कारण छात्र को जान से हाथ धोना पड़ा। फ़िलहाल पुलिस अधिकारी अब जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-online satta King Videos- ऑनलाइन सट्टा किंग की ओर युवा खिलाडियों का बढ रहा रुझान इन्टरनेट पर खूब सर्च

ये भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में सट्टा किंग के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब है मौत , पूरा मामला है यह

मामा के घर रहकर कर रहा था पढ़ाई
अमरोहा के डीडोली थाना क्षेत्र गांव सहसपुर निवासी इश्त्कार के छह बेटे और दो बेटियां हैं। चौथे नम्बर का जीशान पिछले दो साल से अपने मामा हाफिज मोबिन और यासीन के घर जो मुरादाबाद में मूंडापाण्डेय के गांव चमरौया में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वो कक्षा पांच का छात्र था। गुरूवार शाम को वो अचानक गायब हो गया। परिजनों ने रातभर तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को उसके मामा यासीन के नम्बर पर काल आई जिससें उसके मामा हाफिज मोबिन से Satta Number मांगा गया और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।

यह भी पढ़ें-Satta King Online-सट्टा किंग ऑनलाइन की ओर लोगों का बढ़ रहा रुझान, रोज इस टाइम से सर्च करना हो जाता है शुरु

पुलिस पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी और चक्कर की मिलक निवासी आमिर और मुर्सलीन को नामजद किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लगा। जिस नम्बर से सट्टे की सुपारी मांगी गयी थी वो नम्बर चक्कर की मिलक के इमरान का था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका मोबाइल गुम हो गया था। जिसकी रिसीविंग भी उसने पुलिस को दिखाई।

ऐसे हुई लाश बरामद
इसी बीच शहर के मुगलपुरा थाने में रामगंगा नदी किनारे दोपहर में पुलिस को एक सिरकटी लाश मिलती है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त जीशान के रूप में की। छात्र की इस तरह हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने अगर समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद जीशान की जान बचाई जा सकती थी।

अधिकारी बोले जल्द होगा
खुलासा उधर एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे मृतक छात्र के मामा हाफिज की रंजिश भी हो सकती है। तंत्र क्रिया की भी बात सामने नहीं आई है। इसलिए पुलिस हर एंगल तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

22 हजार का सट्टा पकड़ा, 15 गिरफ्तार, 22300 रुपए नकद, 15 मोबाइल, 5 केलकूटर व 67 हजार रुपए रिकार्ड जब्त
Updated on:
23 Aug 2018 04:37 pm
Published on:
22 Aug 2018 06:16 pm
Also Read
View All