7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हत्थे चढ़ा सट्टा किंग चतुरा, एक किलो स्मैक बरामद

सट्टा किंग पर एक पत्रकार को धमकी देकर उससे अवैध धन की मांग करने का आरोप भी लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:28 PM IST

SP hathras

पुलिस के हत्थे चढ़ा सट्टा किंग चतुरा, एक किलो स्मैक बरामद

हाथरस। जिले के दो थानों की पुलिस ने मादक पदार्थों का तस्कर व जिले का सबसे बड़ा सट्टा किंग चतुरा उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। सट्टा किंग पर एक पत्रकार को धमकी देकर उससे अवैध धन की मांग करने का आरोप भी लगा है। जिसकी रिपोर्ट पत्रकार ने थाना सदर कोतवाली में दर्ज कराई है।

पत्रकार को धमकी देने का भी है आरोप

हाथरस सदर कोतवाली पुलिस ने सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पुत्र हर प्रसाद गुप्ता निवासी सिद्धार्थ नगर नगला अलगर्जी हाथरस को जिले में सट्टा कराने व नशे का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस पर एक पत्रकार को धमकी देकर दो लाख रुपए की चौथ मांगने का भी आरोप है। इसके पास से पुलिस ने एक किलो 900ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। वहीं थाना हाथरस गेट पुलिस ने इकराम कुरैशी पुत्र रफीक कुरैशी निवासी इगलास अड्डा हाथरस को एक किलो नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार किया है।

सट्टा किंग पर दर्ज हैं तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि चतुरा जनपद का सबसे बड़ा सट्टा और नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाला कुख्यात माफिया है। इसके विरुद्ध हत्या सहित अन्य कई बड़े मामलों में करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। यह पहले भी कई बार स्मैक (नशीला पाउडर) व एनडीपीएस में जेल जा चुका है। इस पर वर्ष 2017 में थाना हाथरस गेट में गैंगस्टर के मामले भी दर्ज हैं। चतुरा की अवैध साधनों द्वारा अर्जित की गई पैंतीस करोड़ की सम्पत्ति भी जब्त की गई थी। एक बार फिर चतुरा को एक किलो 900 ग्राम नशीला पाउडर सहित पकड़ा है। साथ ही इसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं जो इसके घर पर ही सट्टा कारोबार कर रहे थे।

और भी हैं नशे के सौदागर

बता दें कि हाथरस की थाना सदर कोतवाली और हाथरस गेट पुलिस भले ही सट्टा माफिया चतुरा को पकड़कर राहत की सांस ले रहे हो लेकिन जिले में अभी भी कई अन्य थाना क्षेत्रों में सट्टा और नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिसकी गिरफ्त में आकर नौजवान युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। चोरी और लूटपात की घटनाओं के पीछे भी नशे के आदी ही गिरफ्तार हो रहे हैं। कई चोरी करने वाले अपराधियों ने कबूला है कि वह नशा करने की खातिर चोरी आदि करने पर मजबूर हुए हैं। पुलिस को सख्ती से नशा कारोबारियों पर लगाम लगानी चाहिए जिससे जिले में अपराध की घटनायेंं कम हो सकें।