2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका को करना चाहता था डायमंड नेकलेस गिफ्ट, बन गया खून का ‘सौदागर’

पैथलॉजी में मजदूर, रिक्शा चालकों और नशे के आदी व्यक्‌तियों से खून खरीदा जा रहा है। - यही खून बिना किसी जांच के मोटी रकम लेकर जरूरतमंद को बेचा जा रहा है।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Aug 06, 2018

Blood Bank

प्रेमिका को करना चाहता था डायमंड नेकलेस गिफ्ट, बन गया खून का 'सौदागर'

एटा। पैथलॉजी सेंटर की आड़ में अवैध ब्लड बैंक चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक पौथलॉजी में मजदूर, रिक्शा चालकों और नशे के आदी व्यक्‌तियों से खून खरीदा जा रहा है। यही खून बिना किसी जांच के मोटी रकम लेकर जरूरतमंद को बेचा जा रहा है।

पैथलॉजी की आड़ में ब्लड बैंक

बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली के पटियाली गेट स्थित लाइफ केयर के नाम से लंबे समय से अवैध पैथलॉजी सेंटर चल रहा था। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि लाइफ केयर के नाम से चल रही इस अवैध पैथलॉजी में मजदूरों से कुछ रुपए के एवज में खून खरीदा जा रहा है। पैथलॉजी सेंटर की आड़ में अवैध ब्लड बैंक चलाया जा रहा है और दर्जनों लोगों का खून निकल कर बड़े पैमाने पर ब्लड का कारोबार चल रहा है। गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, नशेड़ियों का खून निकाला जा रहा था। इस शिकायत के बाद प्रशासन ने छापामार कार्रवाई करते हुए शिकायत को सही पाया और पैथलॉजी सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध ब्लड बैंक में भारी अनियमतायें पाये जाने पर उसे सील कर दिया। पैथोलॉजी संचालक विजय बघेल सहित दो के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था ये काम

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बतया कि लाइफ केयर सेंटर का संचालक विजय बघेल है। वह अपनी प्रेमिका के महंगे शोक पूरा करने के लिए अवैध ब्लड बैंक भी चलाता था। खून का कारोबार करके अपनी प्रेमिका कुसुम गुप्ता को डायमंड का हार देकर उसे खुश करना चाहता था। उसकी चाहत उसे इतनी महंगी पड़ेगी उसे इस बात का अंदाजा नहीं था। फिलहाल विजय बघेल मौके से फरार है। पुलिस विजय विभाग की तलाश कर रही है।