
Kangana Ranaut Lock Upp 2: लॉक अप सीजन 2 में गेस्ट अपीयरेंस के दौरान कंगना रनौत ने शो के कुछ कंटेस्टेंट्स की तगड़ी क्लास लगाई तो कुछ को सपोर्ट करती नजर आईं। पहले हफ्ते के बाद कंटेस्टेंट्स का रिव्यू करते हुए, एक्टर-पॉलिटिशियन ने स्प्लिट्सविला सीजन 6 के दौरान मिले 'चीटर' टैग के लिए योगेश रावत पर निशाना साधा, जिससे कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए।
छठे एपिसोड में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ शामिल होकर, कंगना रनौत ने कई कंटेस्टेंट्स के बारे में अपने विचार शेयर किए। जहां उन्होंने कुछ घरवालों की उनके गेम के लिए तारीफ की, वहीं, योगेश को उनकी सबसे सख्त बातों का सामना करना पड़ा।
कंगना रनौत ने सुनीता आहूजा को घर की सबसे ईमानदार कंटेस्टेंट कहकर शुरुआत की और उन्हें ऐसी मां बताया जिस पर हर कोई भरोसा करता है। उन्होंने ये भी कहा कि रियाज अब तक शो में “इनविजिबल” रहे हैं। फिर वह योगेश की तरफ मुड़ीं और बोलीं, “चीटर बोलते हैं लोग तुम्हें”
जब योगेश ने सिर हिलाया, तो कंगना ने तुरंत रिएक्ट किया। “हां जी कर रहे हो? शर्मिंदा तो हो जाओ थोड़ा। मुझे इस तरह के लड़कों से इतनी नफरत है… जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं और उनको मूर्ख बनाते हैं। और अगर तुमने आकांक्षा चौधरी का दिल तोड़ा, तो मैं तुम्हें तोड़ने आऊंगी।” योगेश ने कहा कि ये टैग उन्हें दूसरों ने दिया था और इससे यह पता नहीं चलता कि वो कौन हैं।
इस झगड़े का योगेश पर बहुत बुरा असर पड़ा। बाद में एपिसोड में, वो वॉशरूम गए और दूसरे कंटेस्टेंट से दूर फूट-फूट कर रोने लगे। बाद में आकांक्षा चौधरी ने उन्हें दिलासा दिया और हिम्मत दी कि वह दूसरों की बातों पर ध्यान न दें।
जानकारी के लिए बता दें कि ये ‘चीटर’ टैग वाला विवाद स्प्लिट्सविला सीजन 16 के ग्रैंड फिनाले से शुरू हुआ, जहां कंटेस्टेंट रुरु ने आरोप लगाया कि योगेश की मुलाकात आकांक्षा से तब हुई थी जब वो उनके साथ रिलेशनशिप में थे। योगेश ने इस आरोप से इनकार किया लेकिन माना कि वो आकांक्षा को पसंद करते थे।
डेटिंग रियलिटी शो के दौरान, योगेश ने आकांक्षा के साथ जोड़ी बनाई थी और बाद में रुरु के वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आने के बाद उन्होंने उससे अपने प्यार का इजहार किया। इस घटना के कारण उन्हें ‘चीटर’ टैग से जोड़ा गया, जो लॉक अप पर फिर से सामने आया।
लेटेस्ट एपिसोड में लॉक अप सीजन 2 का पहला एविक्शन भी हुआ। श्रेष्ठा अय्यर रियलिटी शो छोड़ने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं, जबकि आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर एलिमिनेशन से बच गईं और कॉम्पिटिशन में बनी रहीं। बता दें कि लॉक अप के नए एपिसोड शनिवार से बुधवार तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं।